Uttarakhand Congress President: हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखे लिस्ट

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी। नई टीम की लिस्ट जारी, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद, कांग्रेस ने संगठन

कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

देहरादून: कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) को एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttarakhand Pradesh Congress Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूती देने का संकेत दिया है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने आधिकारिक रूप से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही हाईकमान ने डॉ. हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

गणेश गोदियाल को फिर मिली कमान

गणेश गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे पहले वे 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक इस पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गोदियाल पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और उत्तराखंड कांग्रेस के अनुभवी व जमीनी नेता माने जाते हैं। उनकी कार्यशैली संगठनात्मक अनुशासन, संतुलित नेतृत्व और पार्टी के भीतर एकता बनाए रखने के लिए जानी जाती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान को उम्मीद है कि गणेश गोदियाल का अनुभव राज्य में पार्टी को फिर से मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Uttarakhand Congress President: हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखे लिस्ट

कांग्रेस ने संगठन में दो अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, प्रीतम सिंह को प्रचार समिति (Campaign Committee) की कमान सौंपी गई है। ये दोनों नेता उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और दोनों को संगठनात्मक रणनीति और चुनावी मैदान के अनुभव के लिए जाना जाता है। हाईकमान का मानना है कि इन दोनों की सक्रिय भूमिका से कांग्रेस राज्य में एकजुट होकर आने वाले चुनावों में मजबूत दावेदारी पेश कर सकेगी।

 

Leave a comment