उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में कुल 2364 रिक्त पद विभिन्न जिलों में भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार रोजगार प्रयाग पोर्टल (rojgarprayag.uk.gov.in) पर 5 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और चयन योग्यता, अनुभव और नियमों के आधार पर होगा।
Uttarakhand Group-D Recruitment: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने राज्य में 2364 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक रोजगार प्रयाग पोर्टल (rojgarprayag.uk.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने और शिक्षा विभाग के संचालन में सहायता करने के उद्देश्य से की जा रही है। चयन योग्यता, अनुभव और विभागीय नियमों के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती के लिए जिलों का विवरण
सबसे अधिक 340 पद पौड़ी जिले में उपलब्ध हैं। इसके बाद टिहरी में 268, अल्मोड़ा में 254, नैनीताल में 208 और पिथौरागढ़ में 197 पद भरे जाएंगे। देहरादून में 195, ऊधमसिंहनगर में 182 और चमोली में 179 पद हैं। हरिद्वार में 91 और बागेश्वर में 89 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चंपावत जैसे जिलों में भी कुछ रिक्त पद हैं।
भर्ती में प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को दी जाएगी, ताकि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ सकें। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
![]()
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो आवेदनकर्ता की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 42 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना और नियमों को ध्यान से पढ़ लें।
आवेदन प्रक्रिया और चयन
आवेदन के लिए उम्मीदवार रोजगार प्रयाग पोर्टल (rojgarprayag.uk.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। उम्मीदवारों का मूल्यांकन योग्यता, अनुभव और स्थानीय प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।









