‘वह सच्चा लीजेंड है’, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान: बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा रिकी पोंटिंग

‘वह सच्चा लीजेंड है’, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान: बताया विश्व क्रिकेट का दूसरा रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी बिचेल ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें विश्व क्रिकेट का दूसरा रिकी पोंटिंग बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बिचेल ने कहा कि कोहली का खेल, एग्रेसन और लीडरशिप स्टाइल उन्हें पोंटिंग की याद दिलाता है। उन्होंने कोहली को "इस दौर का सच्चा क्रिकेट लीजेंड" कहा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी बिचेल ने विराट कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोहली का जुनून, शॉट सिलेक्शन और मैदान पर ऊर्जा उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की याद दिलाती है। बिचेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “विराट कोहली इस खेल के सच्चे लीजेंड हैं। वह बिल्कुल उसी तरह खेलते हैं जैसे रिकी पोंटिंग खेला करते थे — आत्मविश्वास, क्लास और लीडरशिप से भरे हुए।”
उन्होंने आगे कहा कि कोहली न सिर्फ अपनी टीम के लिए प्रेरणा हैं बल्कि दुनिया भर के युवाओं के लिए रोल मॉडल भी हैं। बिचेल के मुताबिक, विराट उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से हैं जो मैच की दिशा अपने दम पर बदल सकते हैं।

महान खिलाड़ी है विराट कोहली 

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। पिछले साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। कोहली 2024 टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे और इस प्रारूप में 4000 से अधिक रन बनाने वाले केवल दो भारतीयों में से एक हैं। इस साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कहा, जहां उन्होंने 123 मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिनमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली की फिटनेस और जुनून ने बढ़ाई उम्मीदें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज एंडी बिचेल का मानना है कि विराट कोहली की फिटनेस और फॉर्म अभी भी विश्व स्तरीय है। उन्होंने कहा कि कोहली अब भी उतने ही ऊर्जावान और समर्पित हैं जितने अपने शुरुआती दिनों में थे। बिचेल ने माना कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली को सीमित ओवरों के खेल पर अधिक ध्यान देने का मौका मिला है।

बिचेल ने यह भी बताया कि कोहली की निरंतरता और रन बनाने की क्षमता उन्हें वनडे फॉर्मेट में लंबे समय तक टिके रहने में मदद करेगी। उनके अनुसार, अगर कोहली इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह 2027 विश्व कप तक टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।

आईपीएल में लगातार दूसरे खिताब का लक्ष्य

एंडी बिचेल ने आगे कहा कि कोहली की आईपीएल के प्रति प्रतिबद्धता भी उनकी प्रेरणा का बड़ा कारण है। उन्होंने याद दिलाया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पिछले साल खिताब जीता था और अब कोहली की नज़र लगातार दोहरी चैंपियनशिप पर है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का मानना है कि कोहली के लिए यह समय अपने अनुभव और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने का है। यदि वह आईपीएल और वनडे दोनों में इसी लय को कायम रखते हैं, तो 2027 वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी भारतीय क्रिकेट के लिए अमूल्य साबित होगी।

Leave a comment