Vijay Hazare Trophy 2025-26: Rohit Sharma और Virat Kohli कब खेलेंगे? यहां देखें पूरा Schedule

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 को लेकर फैंस में उत्सुकता। Rohit Sharma और Virat Kohli के मैच कब होंगे, टीम इंडिया के सितारे कब उतरेंगे मैदान में—जानिए पूरा शेड्यूल

विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट 'ए' का टूर्नामेंट बीसीसीआई द्वारा आयोजित किया जाता है और इस बार फैंस इसे बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं, क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मैदान पर उतरेंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: Vijay Hazare Trophy 2025-26 का रोमांच 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी ओडीआई फॉर्मेट में सक्रिय हैं, और विजय हजारे ट्रॉफी भी ओडीआई फॉर्मेट में खेली जाती है। इस टूर्नामेंट का उनका प्रदर्शन भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले फॉर्म टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

विराट कोहली की वापसी 

Vijay Hazare Trophy 2025-26: Rohit Sharma और Virat Kohli कब खेलेंगे? यहां देखें पूरा Schedule

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में आखिरी बार 2010 में खेला था। अब 15 साल बाद वह इस टूर्नामेंट में मैदान पर लौट रहे हैं। दिल्ली की टीम को ग्रुप डी में रखा गया है, जिसमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, रेलवे, सौराष्ट्र और सर्विसेज की टीमें शामिल हैं। दिल्ली का शेड्यूल

  • 24 दिसंबर 2025: बनाम आंध्र प्रदेश (बेंगलुरु)
  • 26 दिसंबर 2025: बनाम गुजरात (बेंगलुरु)
  • 29 दिसंबर 2025: बनाम सौराष्ट्र (अलुर)
  • 31 दिसंबर 2025: बनाम ओडिशा (अलुर)
  • 3 जनवरी 2026: बनाम सर्विसेज (बेंगलुरु)
  • 6 जनवरी 2026: बनाम रेलवे (अलुर)
  • 8 जनवरी 2026: बनाम हरियाणा (बेंगलुरु)

डीडीसीए ने पहले दो मैचों के लिए दिल्ली टीम का ऐलान किया है। ऋषभ पंत कप्तान होंगे और आयुष बडोनी उपकप्तान। विराट कोहली ने अपनी उपलब्धता पहले ही कन्फर्म कर दी है और वह शुरुआत के पहले दो मुकाबलों में खेलेंगे।

रोहित शर्मा की वापसी

Vijay Hazare Trophy 2025-26: Rohit Sharma और Virat Kohli कब खेलेंगे? यहां देखें पूरा Schedule

मुंबई टीम ग्रुप सी में है, जिसमें सिक्किम, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा भी शुरुआती दो मैचों में ही खेलेंगे। मुंबई का शेड्यूल:

  • 24 दिसंबर 2025: बनाम सिक्किम (जयपुर)
  • 26 दिसंबर 2025: बनाम उत्तराखंड (जयपुर)
  • 29 दिसंबर 2025: बनाम छत्तीसगढ़ (जयपुर)
  • 31 दिसंबर 2025: बनाम गोवा (जयपुर)
  • 3 जनवरी 2026: बनाम महाराष्ट्र (जयपुर)
  • 6 जनवरी 2026: बनाम हिमाचल प्रदेश (जयपुर)
  • 8 जनवरी 2026: बनाम पंजाब (जयपुर)

विराट कोहली ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में 13 मैचों में 819 रन बनाए हैं। उनकी औसत 68.25 है और स्ट्राइक रेट 106.08। कोहली के नाम 4 शतक हैं।वहीं रोहित शर्मा ने 18 मैचों में 581 रन बनाए हैं, औसत 38.7 और उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक हैं। दोनों खिलाड़ियों की वापसी से टूर्नामेंट में रोमांच और बढ़ गया है।

Leave a comment