Pune

Women's Day Wishes 2025: Accelerate Action थीम के साथ मनाएं नारी शक्ति का जश्न, इन संदेशों से मह‍िलाओं को दें शुभकामनाएं

Women's Day Wishes 2025: Accelerate Action थीम के साथ मनाएं नारी शक्ति का जश्न, इन संदेशों से मह‍िलाओं को दें शुभकामनाएं
अंतिम अपडेट: 08-03-2025

हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है, जो महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को समर्पित होता है। इस साल महिला दिवस "Accelerate Action" थीम के तहत मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और अवसरों को तेजी से बढ़ावा देना है।

महिला दिवस सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्षों और उपलब्धियों को सम्मान देने का दिन भी है। यह दिवस हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या समाज में महिलाओं को सही मायने में समानता और सम्मान मिला है? क्या यह दिन सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है, या वास्तव में बदलाव लाने का जरिया है? आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, चाहे वह विज्ञान हो, राजनीति, खेल, उद्यमिता या रक्षा क्षेत्र।

महिला दिवस पर इन संदेशों की मदद से अपना आभार व्यक्त करे

1. मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।

2. मुस्कराकर और दर्द भुलाकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी।
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति हैं एक नारी…।

3. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई।
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

4. मां के साथ ममता मिलती,
बहन से मिलता हमेशा दुलार।
नारी शक्ति को पूजनीय समझो,
ये लगाती जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है,
नारी से ही घर पूरा है।

5. हर घर, हर दिल, हर एहसास,
खुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है।
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।

7. नारी केवल एक शब्द नहीं,
बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है।
वह जीवनदायिनी है,
प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है।

8. नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसको प्रेम करो।

9. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए।
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

10. मां खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया।
हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,
हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।

11. तेरी कोमलता में भी ताकत छुपी है,
तेरी मुस्कान में भी संघर्ष बसा है,
तू खुद में एक पूरी दुनिया है।

12. हर घर को स्वर्ग बनाने वाली
हर रिश्ते को संजोने वाली
हर दर्द को सहकर भी मुस्कुराने वाली
ऐसी नारी को हमारा प्रणाम!

महिला दिवस की शुभकामनाएं!

Leave a comment