WPL 2025: मुंबई इंडियंस के फाइनल सफर पर भारी पड़ सकती है RCB, आज दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें दांव पर

WPL 2025 में मुंबई इंडियंस के फाइनल में पहुंचने की राह में RCB बड़ा रोड़ा बन सकती है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदें आज के मैच पर निर्भर होंगी
WPL 2025: मुंबई इंडियंस के फाइनल सफर पर भारी पड़ सकती है RCB, आज दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें दांव पर

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के लीग चरण का आखिरी मुकाबला आज (11 मार्च) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। जहां मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, वहीं RCB का सफर खत्म हो चुका है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के लीग स्टेज का आखिरी और 20वां मुकाबला आज खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच में दो चैंपियन टीमें आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और एक बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI)। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड पर होगा, जहां मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने के इरादे से उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 7 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। 

वहीं, स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली RCB की टीम को 7 में से सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत और 5 मैचों में हार मिली है, जिससे वह 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस फिलहाल 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है और अगर यह मुकाबला जीतती है, तो वे पहले स्थान पर पहुंच सकती हैं।

मुंबई बनाम दिल्ली: नंबर 1 की जंग जारी

WPL 2025: मुंबई इंडियंस के फाइनल सफर पर भारी पड़ सकती है RCB, आज दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें दांव पर

इस समय अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है, लेकिन मुंबई इंडियंस भी 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। नेट रन रेट के कारण मुंबई को आज जीत की जरूरत है। अगर MI यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह पहले स्थान पर पहुंच जाएगी और सीधे फाइनल में जगह बना लेगी। लेकिन अगर RCB ने मुंबई को हरा दिया, तो दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में सीधे प्रवेश कर जाएगी और मुंबई को एलिमिनेटर खेलना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 8 लीग मैच पूरे कर लिए हैं और अब उनकी नज़रें इस मैच पर टिकी हैं। स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके पास मुंबई का खेल बिगाड़ने का बड़ा मौका है। अगर RCB आज मुंबई को हरा देती है, तो दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में सीधे प्रवेश मिल जाएगा।

WPL 2025 प्लेऑफ का फॉर्मेट

WPL 2025 में लीग स्टेज की टॉप 3 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाती हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पहले स्थान पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलता है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। इस लिहाज से मुंबई और दिल्ली के बीच यह मुकाबला बेहद अहम है।

WPL 2025: मुंबई इंडियंस के फाइनल सफर पर भारी पड़ सकती है RCB, आज दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें दांव पर

RCB बनाम MI: मैच का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग

मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
स्थान: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
समय: आज (11 मार्च) शाम 7:30 बजे से
लाइव टेलीकास्ट: स्पोर्ट्स18 नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा और हॉटस्टार ऐप/वेबसाइट

RCB और MI का टीम स्क्वाड 

WPL 2025: मुंबई इंडियंस के फाइनल सफर पर भारी पड़ सकती है RCB, आज दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें दांव पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट-हॉज, कनिका आहूजा, एकता बिष्ट और चार्ली डीन और किम गार्थ।

मुंबई इंडियंस महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), साइका इशाक, शबनीम इस्माइल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, पारुनिका सिसौदिया, क्लो ट्राईटन, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर और सत्यमूर्ति कीर्तन।

Leave a comment