WTC Final 2025: चोट के बावजूद Temba Bavuma ने खेली जुझारू पारी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

WTC फाइनल 2025 में टेम्बा बावुमा ने चोटिल होने के बावजूद मैदान पर डटे रहकर शानदार जुझारू पारी खेली और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। जानिए उनकी इस पारी
WTC Final 2025: चोट के बावजूद Temba Bavuma ने खेली जुझारू पारी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) के फाइनल मुकाबले में तीसरे दिन एक भावुक और प्रेरणादायक पल उस समय देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्‍बा बावुमा चोटिल होने के बावजूद मैदान पर डटे रहे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने न केवल बल्ले से जुझारूपन दिखाया, बल्कि अपने अदम्य साहस और जज़्बे से क्रिकेट प्रेमियों के दिल भी जीत लिए। तीसरे दिन जब साउथ अफ्रीका का स्कोर संकट में था, तब बावुमा न सिर्फ घायल हुए बल्कि उन्होंने मैदान छोड़ने से इनकार कर पूरे डटे रहने की कसम खा ली।

चोट के बाद भी मैदान में डटे रहे बावुमा   

WTC Final 2025: चोट के बावजूद Temba Bavuma ने खेली जुझारू पारी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

तीसरे दिन के खेल के दौरान, 22वें ओवर में बावुमा की हैमस्ट्रिंग मसल में खिंचाव आया। आमतौर पर ऐसी स्थिति में बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हो जाते हैं, लेकिन बावुमा ने हार मानने से इनकार कर दिया। उन्हें दौड़ने में काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न सिर्फ स्ट्राइक रोटेट किया, बल्कि साझेदारी को मजबूत भी किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 134 गेंदों में 65 रन बना लिए थे और विकेट पर डटे रहे।

चौथे दिन की शुरुआत में बावुमा ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने अपनी पारी को 66 रन (134 गेंद, 5 चौके) तक पहुंचा दिया था। बावुमा की यह पारी सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि हिम्मत के नजरिए से भी याद रखी जाएगी। उन्होंने अपनी पारी में 46 रन दौड़कर बनाए, जो उनकी शारीरिक पीड़ा को देखते हुए किसी जंग जीतने से कम नहीं था।

मार्करम के साथ रची साझेदारी

बावुमा और एडेन मार्करम ने मिलकर 147 रन की साझेदारी की, जो लॉर्ड्स के मैदान पर किसी विदेशी टीम द्वारा चौथी पारी में की गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले केवल वेस्टइंडीज के लैरी गोम्स-गॉर्डन ग्रीनिज (287*) और ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क-ब्रैड हैडिन (185) ही उनसे ऊपर हैं। यह साझेदारी ऐसे समय आई जब दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के विकेट जल्दी गिर चुके थे और टीम मानसिक दबाव में थी। बावुमा और मार्करम ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए मैच को संतुलन में लाने का काम किया।

WTC Final 2025: चोट के बावजूद Temba Bavuma ने खेली जुझारू पारी, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  • 287* - लैरी गोम्स, गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज), 1984
  • 185 - माइकल जे क्लार्क, ब्रैड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया), 2009
  • 147 - टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका), 2025
  • 126 - अजीत अगरकर, वीवीएस लक्ष्मण (भारत), 2002
  • 119 - इयान चैपल, रिक मैककोस्कर (ऑस्ट्रेलिया), 1975

स्मिथ ने छोड़ा कैच बना मैच का टर्निंग पॉइंट

इस साहसिक पारी में एक बड़ा मोड़ तब आया जब बावुमा महज 2 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और स्टीव स्मिथ ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया। यह चूक ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ी। अगर वह कैच पकड़ लिया जाता, तो शायद दक्षिण अफ्रीका की पारी 100 के भीतर सिमट सकती थी। बावुमा ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अपने स्कोर को 66 रन तक पहुंचाया और साझेदारी को 147 रन तक ले गए।

Leave a comment