WWE में John Cena की धमाकेदार वापसी: 'The Last Time Is Now' Farewell Tour से मचेगा तहलका

WWE सुपरस्टार जॉन सीना कर रहे हैं धमाकेदार वापसी अपने Farewell Tour 'The Last Time Is Now' के साथ। यह टूर होगा उनके रेसलिंग करियर का आखिरी अध्याय।
WWE में John Cena की धमाकेदार वापसी: 'The Last Time Is Now' Farewell Tour से मचेगा तहलका

जॉन सीना के फैंस के लिए यह खबर किसी इमोशनल सरप्राइज़ से कम नहीं है। WWE की दुनिया के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक जॉन सीना अब अपने फेयरवेल टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह टूर WWE SmackDown के जरिए होगा, जो सात साल बाद न्यूर्क (Newark) में वापसी कर रहा है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: WWE यूनिवर्स के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है जॉन सीना, जो कि रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, अब अपने फेयरवेल टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस टूर को नाम दिया गया है “The Last Time Is Now”, जो उनके फैंस के लिए भावनाओं से भरपूर होगा। इस टूर की पहली झलक 1 अगस्त 2025 को न्यूर्क शहर के प्रूडेंशियल सेंटर में WWE SmackDown के धमाकेदार एपिसोड में देखने को मिलेगी।

सात साल बाद न्यूर्क में WWE की वापसी

1 अगस्त का दिन WWE इतिहास में खास होगा, क्योंकि सात साल बाद WWE SmackDown न्यूर्क में वापसी कर रहा है। इस शो को खास बनाने के लिए WWE ने जॉन सीना को शामिल किया है, जो इस रात रिंग में उतरेंगे। प्रूडेंशियल सेंटर ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा: 7 साल में पहली बार, WWE SmackDown समरस्लैम से पहले न्यूर्क में लौट रहा है। 

WWE में John Cena की धमाकेदार वापसी: 'The Last Time Is Now' Farewell Tour से मचेगा तहलका

जॉन सीना का ‘The Last Time Is Now’ फेयरवेल टूर और WWE के टॉप सुपरस्टार्स के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। टिकटों की बिक्री शुक्रवार, 27 जून सुबह 10 बजे से शुरू होगी और सीना के फैंस को यह मौका नहीं चूकना चाहिए।

जॉन सीना vs आर-ट्रुथ: नॉस्टेल्जिया से भरपूर मुकाबला

SmackDown के इस एपिसोड में जॉन सीना का मुकाबला होगा आर-ट्रुथ (Ron Killings) से। दोनों सुपरस्टार्स ने WWE में वर्षों साथ बिताए हैं और अब जब सीना फेयरवेल टूर पर हैं, यह मुकाबला न केवल मनोरंजन से भरपूर होगा बल्कि भावनात्मक भी साबित होगा। जॉन सीना का करियर WWE में दो दशकों से भी लंबा रहा है। उन्होंने 16 बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की है और आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनके फेयरवेल टूर में यह मुकाबला पुराने दिनों की यादें ताजा करेगा।

क्या सामी जेन बन सकते हैं जॉन सीना के आखिरी प्रतिद्वंदी?

WWE में John Cena की धमाकेदार वापसी: 'The Last Time Is Now' Farewell Tour से मचेगा तहलका

पूर्व WWE स्टार मैथ्यू रेहवोल्ट ने हाल ही में ‘Rebooked Wrestling Podcast’ में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह WrestleMania 30 में डेनियल ब्रायन की तरह सामी जेन को देख सकते हैं, जो सीना के खिलाफ एक जबरदस्त स्टोरीलाइन बना सकते हैं। रेहवोल्ट का मानना है कि जॉन सीना अपने करियर के अंतिम दौर में नए टैलेंट को आगे बढ़ाने का मन बना चुके हैं, और सामी जेन को वह मौका मिल सकता है। हालांकि, यह तभी संभव होगा जब सामी जेन, WWE Night of Champions में CM Punk को हरा दें।

जानकारों के अनुसार, जॉन सीना अपने टूर के दौरान सऊदी अरब में Night of Champions इवेंट में CM Punk से भिड़ सकते हैं। यह मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। अगर Punk हारते हैं, तो सीना को WrestleMania तक सीधी राह मिल सकती है।

Leave a comment