WWE Night of Champions 2025: जॉन सीना से लेकर रैंडी ऑर्टन तक मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कहां और कैसे देखें लाइव

WWE Night of Champions 2025 28 जून को रियाद, सऊदी अरब में होगा, जिसमें जॉन सीना vs सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन vs कोडी रोड्स जैसे बड़े मुकाबले होंगे। भारत में लाइव
WWE Night of Champions 2025: जॉन सीना से लेकर रैंडी ऑर्टन तक मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कहां और कैसे देखें लाइव

WWE नाइट ऑफ चैंपियंस 2025 एक धमाकेदार इवेंट साबित होने जा रहा है, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह इवेंट 28 जून को किंगडम एरिना, रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित होगा। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: रेसलिंग के दीवानों के लिए एक बार फिर बड़ी खबर है। WWE का मोस्ट अवेटेड इवेंट "नाइट ऑफ चैंपियंस 2025" (Night of Champions 2025) 28 जून को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंगडम एरिना में होने जा रहा है। इस बार का इवेंट पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और इतिहास रचने वाला माना जा रहा है क्योंकि इसमें WWE के कुछ सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स आमने-सामने होंगे। भारतीय दर्शकों को भी इस बार जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, और अच्छी बात यह है कि इसे Netflix पर लाइव देखा जा सकेगा।

कौन-कौन उतरेगा रिंग में?

WWE Night of Champions 2025: जॉन सीना से लेकर रैंडी ऑर्टन तक मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कहां और कैसे देखें लाइव

  • अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच: जॉन सीना (C) बनाम सीएम पंक
  • किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट फाइनल: कोडी रोड्स बनाम रैंडी ऑर्टन
  • WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच: जैकब फेटू (C) बनाम सोलो सिकोआ
  • क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट फाइनल: असुका बनाम जेड कार्गिल
  • सिंगल्स मैच: सामी जेन बनाम कैरियन क्रॉस
  • स्ट्रीट फाइट: राकेल रोड्रिगेज बनाम रिया रिप्ले

भारत में कब और कहां देखें लाइव?

  • इवेंट की तारीख: 28 जून 2025 (सऊदी अरब में)
  • भारत में प्रसारण: 29 जून 2025, सुबह 11:30 बजे (IST)
  • Netflix (भारत और दुनियाभर के लिए)
  • Peacock (केवल अमेरिका में)

WWE Night of Champions 2025: जॉन सीना से लेकर रैंडी ऑर्टन तक मचाएंगे धमाल, जानें भारत में कहां और कैसे देखें लाइव

WWE का बढ़ता ग्लोबल क्रेज

इस बार के नाइट ऑफ चैंपियंस का एक खास पहलू यह भी है कि WWE ने पहली बार भारत समेत दुनियाभर में अपने इवेंट्स को Netflix पर लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया है। इससे भारत में WWE की पहुंच और बढ़ेगी। सऊदी अरब WWE के लिए लगातार एक अहम लोकेशन बनता जा रहा है। पिछली कुछ मेजर इवेंट्स – Crown Jewel, Elimination Chamber – के बाद अब Night of Champions भी वहां हो रहा है।

Leave a comment