यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध जारी, मायावती ने 3 पॉइंट में समझाई स्थिति

UGC Bill 2026 को लेकर सवर्ण समाज का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने तीन अहम बिंदुओं में पूरे मुद्दे को स्पष्ट किया। जानिए उनका बयान और
यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध जारी, मायावती ने 3 पॉइंट में समझाई स्थिति

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026’ लागू कर दिए हैं, जिसका उद्देश्य हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में जातीय भेदभाव रोकना है। यह नियम 15 जनवरी 2026 से देश के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में लागू हो गया है।

UGC Bill 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए ‘उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026’ के विरोध के चलते देश में राजनीति और सामाजिक बहस दोनों तेज़ हो गई हैं। इस नियम के तहत सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में समता समिति (Equity Committee) का गठन अनिवार्य किया गया है, जिसमें एससी, एसटी और ओबीसी का प्रतिनिधित्व होगा। इस कदम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में जातिवाद और भेदभाव को रोकना और समानता को बढ़ावा देना है।

हालांकि, इस नियम के लागू होने के बाद सवर्ण वर्ग के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का इसमें प्रतिनिधित्व न होने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। विरोध के बीच यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने इस विषय पर अपने विचार स्पष्ट किए हैं।

यूजीसी बिल 2026 के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध जारी, मायावती ने 3 पॉइंट में समझाई स्थिति

1. जातीय मानसिकता के तहत विरोध अनुचित

मायावती ने कहा कि इस नियम का उद्देश्य केवल जातिवादी भेदभाव का निराकरण करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, कुछ प्रावधानों का विरोध केवल सामान्य वर्ग के जातिवादी मानसिकता वाले लोगों की ओर से किया जा रहा है, जो इसे अपने खिलाफ षड्यंत्र मान रहे हैं। यह कतई भी उचित नहीं है। उनका कहना है कि UGC बिल का विरोध असल में समता और समान अधिकार के खिलाफ नहीं, बल्कि जातिगत मानसिकता वाले लोगों के भड़काऊ दृष्टिकोण के कारण हो रहा है।

2. नियम लागू करने से पहले विश्वास में लेने की जरूरत

मायावती ने यह भी कहा कि नियम लागू करने से पहले सभी पक्षों को विश्वास में लेना बेहतर होता। उनका सुझाव है कि यदि सरकारी और निजी संस्थानों में इस तरह के निर्णय पूर्व सूचना और सहयोग के साथ लागू किए जाते, तो सामाजिक तनाव नहीं पैदा होता, विरोध का स्वरूप नियंत्रित रहता। उन्होंने सरकारों और उच्च शिक्षण संस्थानों से अपील की कि भविष्य में नीतियां बनाने से पहले सभी वर्गों को शामिल किया जाए।

3. दलित और पिछड़े वर्ग को सावधान किया

बाहरी और राजनीतिक विरोध के बीच मायावती ने दलित और पिछड़े वर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वार्थी और बिकाऊ नेताओं के भड़काऊ बयानों में बहकने की गलती कतई नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि दलित और पिछड़े वर्ग शांतिपूर्ण और समझदारी से स्थिति का विश्लेषण करें, और भड़काऊ प्रचार के जाल में न फंसे।

Leave a comment