YouTube पर 10,000 व्यूज की कमाई तय नहीं होती, लेकिन औसतन 50 से 150 डॉलर तक की इनकम संभव मानी जाती है। कमाई कंटेंट कैटेगरी, ऑडियंस के देश और विज्ञापन दर पर निर्भर करती है। मॉनेटाइजेशन के लिए YouTube Partner Program के नियम पूरे करना जरूरी है।
Youtube Earning Rules: YouTube पर वीडियो डालकर कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के बीच 10,000 व्यूज की इनकम को लेकर अक्सर सवाल उठता है। यह कमाई तब होती है जब चैनल YouTube Partner Program से जुड़ा हो, जो भारत सहित दुनिया भर में लागू है। मौजूदा नियमों के अनुसार, 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉचटाइम या फिर 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts व्यूज पूरे करने पर मॉनेटाइजेशन शुरू होता है। विज्ञापनों से मिलने वाली राशि कंटेंट की कैटेगरी और ऑडियंस प्रोफाइल के आधार पर तय होती है, इसलिए हर क्रिएटर की कमाई अलग हो सकती है।
10,000 व्यूज पर कितनी कमाई संभव है
YouTube से होने वाली कमाई कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर अनुमान लगाया जाता है कि 10,000 व्यूज पर 50 से 150 डॉलर तक की कमाई हो सकती है। भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 4,000 से 12,000 रुपये के बीच बैठती है, लेकिन यह हर चैनल के लिए अलग-अलग हो सकती है।
कमाई इस बात पर भी टिकी होती है कि आपका कंटेंट किस कैटेगरी का है। फाइनेंस, टेक, बिजनेस या एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर एड की कीमत ज्यादा होती है, जबकि एंटरटेनमेंट या व्लॉग्स में प्रति व्यू कम रेट मिल सकता है।
YouTube से पैसे कमाने के जरूरी नियम
YouTube पर कमाई शुरू करने के लिए सबसे पहले YouTube Partner Program जॉइन करना जरूरी है। इसके लिए चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉचटाइम होना चाहिए।
अगर आप Shorts क्रिएटर हैं तो आपके पास दूसरा रास्ता भी है। 90 दिनों में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ Shorts व्यूज पूरे होने पर भी पार्टनर प्रोग्राम में एंट्री मिल सकती है। इसके बाद Google AdSense के जरिए आपके वीडियो मॉनेटाइज हो जाते हैं।
विज्ञापन से कैसे होती है असली कमाई
YouTube पर वीडियो से होने वाली कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन हैं। प्री-रोल, मिड-रोल और डिस्प्ले एड्स के लिए विज्ञापनदाता YouTube को भुगतान करते हैं। यह भुगतान क्लिक और इंप्रेशन के आधार पर होता है।
इस कमाई में से करीब 55 प्रतिशत हिस्सा कंटेंट क्रिएटर को मिलता है, जबकि 45 प्रतिशत YouTube अपने पास रखता है। यही वजह है कि ज्यादा व्यूज, बेहतर वॉचटाइम और सही ऑडियंस होने पर कमाई तेजी से बढ़ती है।








