Columbus

हाजमोला! दवा या कैंडी? Dabur के प्रोडक्ट पर GST को लेकर बड़ा विवाद

हाजमोला! दवा या कैंडी? Dabur के प्रोडक्ट पर GST को लेकर बड़ा विवाद
अंतिम अपडेट: 23 घंटा पहले

Dabur की Hajmola पर GST विवाद गहराया, DGGI जांच कर रही है कि ये आयुर्वेदिक दवा है या कैंडी। दवा होने पर 12%, कैंडी होने पर 18% GST लगेगा।

नई दिल्ली। क्या Dabur की फेमस Digestive Candy Hajmola एक Ayurvedic Medicine है या सिर्फ एक Confectionery Product? इसी सवाल पर अब GST Authorities और Dabur India आमने-सामने हैं। Directorate General of GST Intelligence (DGGI) के Coimbatore Zone ने इसकी जांच शुरू की है।

GST विवाद में फंसी Hajmola

अगर Hajmola को Ayurvedic Medicine माना जाए तो उस पर केवल 12% GST लगेगा, जबकि Candy या टॉफी की तरह Treat करने पर 18% GST देना होगा। Dabur का दावा है कि Hajmola को पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए आयुर्वेदिक principles पर तैयार किया गया है और ये सिर्फ एक candy नहीं है।

पहले भी हो चुका है बड़ा Tax विवाद

GST लागू होने से पहले भी Dabur को इसी प्रोडक्ट की category को लेकर कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। सरकार इसे Candy मान रही थी जबकि Dabur ने इसे Ayurvedic Product बताया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया जहां कोर्ट ने Dabur के पक्ष में फैसला सुनाते हुए Hajmola को Ayurvedic Medicine करार दिया।

Popcorn पर भी हो चुका है ऐसा विवाद

कुछ समय पहले Ready-to-Eat Popcorn को लेकर confusion हुआ था। GST Council ने बाद में इस पर clarity दी:

- बिना ब्रांड और बिना पैकिंग वाले नमकीन Popcorn पर 5% GST

- Pre-packaged & Branded Popcorn पर 12% GST

- Caramel Popcorn (जिसमें extra sugar मिलाई जाती है) को "Sugar Confectionery" मानते हुए 18% GST के slab में रखा गया।

क्या कहती हैं नियमों की किताब?

GST Council के मुताबिक, किसी भी edible item में यदि extra sugar या flavor additives मिलाए जाते हैं, तो वह सामान्य खाद्य वस्तु न होकर confectionery मानी जाती है और उस पर higher GST rate लागू होता है।

क्या होगा Hajmola का फैसला?

DGGI की ongoing investigation यह तय करेगी कि Hajmola सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली Candy है या वाकई में एक medicinal Ayurvedic Digestive। अगर इसे Candy घोषित किया जाता है, तो Dabur को ज्यादा tax देना होगा, साथ ही backdated टैक्स liabilities भी सामने आ सकती हैं।

Leave a comment