Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय, आप पर होगी धन की देवी की कृपा, पढ़ें पूरी जानकारी

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय, आप पर होगी धन की देवी की कृपा, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 23 मई 2024

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं तुलसी को भगवान विष्णु का भी प्रिय माना गया है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी पर कुछ खास चीजें चढाने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ धन की देवी की असीम कृपा बनी रहती हैं।

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। इस बुद्ध पूर्णिमा को पर्व के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध के साथ-साथ वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी की भी पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे पर कुछ खास चीजे चढाई जाती हैं, तो आपक जीवन में सदा सुख-समृद्धि और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पुजारी ने मीडिया को बताया कि वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 22 मई 2024 को शाम 05 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और इस तिथि का समापन 23 मई 2024 को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 23 मई (गुरुवार) के दिन भी मनाई जाएगी। वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी और शृंगार की सामग्री अन्य शीतल वस्तुए भी जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको धन-धान्य से परिपूर्ण और सुखमयी जीवन का आशीर्वाद देती हैं।

धन की देवी की होती हे आप पर कृपा

बताया गया है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन पीले रंग के धागे में 108 गांठ लगाकर उसे तुलसी के गमले पर बांध दें। इसके साथ सामग्री अर्पित करके अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए तुलसी माता से आशीर्वाद प्राप्त करें। तुलसी की पूजा करने से धन आगमन के रास्ते खुलने लगते हैं। वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधने पर जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें और तुलसी माता के समक्ष एक मिट्टी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की आप पर असीम कृपा होती हैं।

Leave a comment