IPL के पहले पांच मैचों ही में जियो सिनेमा को मिली ब्लॉकबस्टर ओपनिंग:147 करोड़ व्यूज और 5 करोड़ ऐप डाउनलोड,

IPL के पहले पांच मैचों ही में जियो सिनेमा को मिली ब्लॉकबस्टर ओपनिंग:147 करोड़ व्यूज और 5 करोड़ ऐप डाउनलोड,
Last Updated: 12 अप्रैल 2023

आईपीएल में अबतक पांच मैच हुए है। लेकिन आईपीएल देखने वालो की तादाद जिओ सिनेमा पर काफी हद तक बढ़ी है IPL 2023 के ऑफिशियल स्ट्रीमर, जियो सिनेमा को ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिली है। ये प्लेटफॉर्म का दावा है कि उसे तीन दिनों में 147 करोड़ वीडियो व्यूज मिले है जो पिछले पूरे सीजन IPL 2022 की डिजिटल व्यूअरशिप से ज्यादा है। पिछले साल IPL को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। यह ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 से भी ज्यादा है।

 

31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच सीजन के शुरुआती मैच में, जियो सिनमा ने 1.6 करोड़ दर्शकों के पीक को हासिल किया। एक ही दिन में 2.5 करोड़ से ज्यादा ऐप डाउनलोड भी किए गए। शुरुआती हफ्ते में कुल मिलाकर नए दर्शकों की संख्या 10 करोड़ रही, जबकि नए ऐप डाउनलोड 5 करोड़ को पार कर गए। प्लेटफॉर्म ने बताया कि दर्शकों ने प्रति मैच औसतन 57 मिनट खर्च किए। ये आंकड़े रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस वाले मैच में ज्यादा बढे है। ये पिछले सीजन के पहले तीन मैच की तुलना में 60% ज्यादा है।

4K क्वालिटी और 12 लैंग्वेज में IPL की स्ट्रीमिंग
इस बार 4K क्वालिटी और 12 लैंग्वेज में IPL की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। वहीं स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 लैंग्वेज में मैच टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है। जियो सिनेमा IPL 2023 का ऑफिशियल लाइव-स्ट्रीमिंग पार्टनर है। टीवी के ब्रॉडकास्टिंग राइट स्टार को मिले है। 59 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे।

अगर आप जियो यूजर नहीं है तो भी आप जियो सिनेमा पर IPL का मजा ले सकते हैं। इसके लिए बस आपके मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन होना होना चाहिए। फ्री में IPL मैच देखने के 2 तरीके हैं। पहला-जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करके। दूसरा-आप सीधे जियो सिनेमा की वेबसाइट पर जाकर मैच का मजा ले सकते है।

60% ऐड सेल्स पर कब्जा कर सकता है जियो
जियो सिनेमा ऐड सेल्स के मामले में डिज्नी स्टार पर हावी हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायकॉम18 के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म आईपीएल 2023 तक जनरेट टोटल ऐड रेवेन्यू का 60% ग्रैब कर सकता है। यह पहली बार है कि IPL को वायकॉम18 के ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसने टूर्नामेंट के डिजिटल अधिकार 23,758 करोड़ रुपए में हासिल किए हैं।

मीडिया पार्टनर्स एशिया प्रोजेक्ट्स के अनुसार, स्टार इंडिया की आईपीएल 2023 ऐड सेल्स 200-220 मिलियन डॉलर के करीब होगी, जबकि जियोसिनेगा की ऐड सेल्स 330-350 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। ऐसा पहली बार होगा जब डिजिटल ऐड रेवेन्यू टीवी ऐड रेवेन्यू को पार कर जाएगा। स्टार ने IPL के 5 साल के टीवी राइट के लिए 23,575 करोड़ रुपए का पेमेंट किया है।

कंज्यूमर सेगमेंट के 20 से ज्यादा ब्रांडों ने जियो सिनेमा के साथ पार्टनरशिप की है। इनमें ड्रीम11, जियो मार्ट, फोनपे, अमेजन, रेपिडो, रुपे, टियागो EV, एपी फिज, ET मनी, कैस्ट्रॉल, TVS, ओरियो, बिंगो, स्टिंग, आजियो, हेयर, लुइस फिलिप जींस, अल्ट्राटेक सीमेंट, प्यूमा, कमला पसंद, किंगफिशर पावर सोडा और जिंदल पैंथर टीएमटी रीबार शामिल हैं।

Leave a comment
 

Latest News