Haryana Weather News: किसानों की बढ़ेगी मुसीबत, हरियाणा के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट; ओले गिरने की भी संभावना

Haryana Weather News: किसानों की बढ़ेगी मुसीबत, हरियाणा के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट; ओले गिरने की भी संभावना
Last Updated: 12 अप्रैल 2024

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों के ऊपर आफत के बादल मंडरा रहे है. विभाग ने हरियाणा में 13 और 14 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ-साथ वर्षा होने का भी अनुमान जताया हैं।

हिसार: मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को ओले गिरने के साथ बरसात होने का भी अनुमान जताया है। नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम परिवर्तन लगातार बदलाव हो रहे है, जिसने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया हैं। जानकारी के मुताबिक खेतों में अनाज और अन्य फसल पक्क कर खड़ी है। यदि इस समय ओलावृष्टि और वर्षा के साथ तेज हवाएं चलती है तो यह खड़ी फसल को चौपट कर देगी, जिससे काफी नुकसान होगा।

13 अप्रेल को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि प्रदेश में शनिवार (१३ अप्रेल) से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 13 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ कही-कही पर गरज और चमक के साथ तेज आंधी चल सकती हैं। हवाओं की गति 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहने का पूर्वानुमान है। यदि ऐसा मौसम हो जाएगा तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और नुकसान को झेलना पड़ेगा।

फसल कटाई का काम चल रहा

जानकारी के मुताबिक खेतों में खड़ी फसल को मौसम की मार से बचाने के लिए किसान जोर शोर के साथ तेजी से कटाई कर रहा है लेकिन ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा की सुचना के बाद किसान को फसल को नुकसान होने का डर भी सताने लग गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की ओर से आने वाले दो दिन तक मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

*ऑरेंज अलर्ट: यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जिले में बारिश का अनुमान हैं।

* येलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी जिला में पीला अलर्ट जारी किया गया हैं।

Leave a comment