Lok Sabha Election News 2024: देवरिया में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने की जनसभा, बोले - 2029 तक कांग्रेस मुक्त होगा भारत

Lok Sabha Election News 2024: देवरिया में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने की जनसभा, बोले - 2029 तक कांग्रेस मुक्त होगा भारत
Last Updated: 09 मई 2024

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने शहर के चीनी मिल मैदान के समीप स्थित लान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी के नामांकन दाखिला कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा हैं।

देवरिया: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी की नामांकन सभा के दौरान भाषण देते हुए कहां कि यह लोकसभा चुनाव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योकि इस बार आप पांच वर्ष के लिए भाजपा की सरकार नहीं बना रहे हैं, बल्कि देश को 100 वर्ष आगे लेकर जा रहे है। गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की जामनी जब्त कराने की जिम्मेदारी आप सब मतदाताओं की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया हैं तो विपक्षी पूछ रहे हैं कि 400 पार होने के बाद सरकार क्या करेंगी? तो बता दे कि 400 पार के बाद पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर में तिरंगा फहरा कर भारत में शामिल किया जाएगा और 2029 तक भारत को कांग्रेस मुक्त देश बनाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने नामांकन सभा को किया संबोधित

जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहर के चीनी मिल मैदान के समीप स्थित लान में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी का समर्थं करते हुए उनके नामांकन कार्यक्रम को संबोधित किया। सभा के दौरान भाषण देते हुए उप सीएम ने कहां कि कांग्रेस का इतिहास सब जानते है। कांग्रेस ने कुर्सी के लिए देश को बांट कर भारत और पाकिस्तान बना दिया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को नहीं हटा पाए।

उप सीएम ने कहां कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को पूरी तरह हटा दिया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाकर उसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। कांग्रेस ने केवल अपना खजाना भरा इसलिए जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं बनाया था।

गठबंधन पर साधा निशाना

केशव प्रसाद ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहां कि देश में लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं, खतरा केवल कांग्रेस के राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के  अखिलेश यादव के राजनीतिक को है। भाजपा का केवल एक ही मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास'। कांग्रेस में केवल माफिया का विकास किया जाता है। आपकी एक अंगुली के कष्ट आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 53 करोड़ जनधन खाता खुलवा कर   35 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खाते में भेजे है। हम जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में पूरी 80 सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।

 

Leave a comment
 

Latest News