IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में हैदराबाद ने 9.4 ओवर में बगैर नुकसान पर मैच को जीत लिया।

IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बुधवार को खेले गए मुकाबले में दस विकेट से धूल चटा दी। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ 166 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज की तूफानी पारी से बगैर नुकसान के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी

IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

लखनऊ सुपर जाएंट्स के 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों के तोते उड़ा दिए. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर आते ही लखनऊ के गेंदबाजों की ताबड़तोड़ धुनाई शुरू कर दी। अभिषेक शर्मा ने 268 की स्ट्राइक रेट से मात्र 28 गेंदों का सामना करते हुए आठ चोक छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने सभी गेंदबाजों की बराबर क्लास लगाई।

ट्रेविस हेड के तूफान में उडी लखनऊ

IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड दोनों ने मिलकर 58 गेंदों में नाबाद 167 रन की विजयी साझेदारी निभाई। दोनों ने पहले पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बगैर नुकसान के 107 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 297 की स्ट्राइक रेट से मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए आठ छक्के और आठ ही चौके की मदद से 89 रन की आतिशी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। हैदरबाद के गेंदबाजों को विकेट के तरसना पड़ा और मैच के अंत तक उनके हाथ खाली ही रहे थे।

लखनऊ की धीमी शुरुआत

IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लिया, लेकिन टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ। टीम ने पहले पावरप्ले में मात्र 27 के स्कोर पर दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। टीम को क्विंटन डिकॉक (2) और मार्कस स्टोइनिस (3) के रूप में दो झटके लगे। उसके बाद कप्तान केएल राहुल ने जुझारू पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। राहुल 33 गेंदों में 29 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। टीम ने मात्र 66 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। क्रुणाल पांड्या ने टीम के लिए 24 रन जोड़े।

बदोनी और पूरन ने संभाली पारी की कमान

IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट जल्दी गंवा दिए थे. जिसके कारण एक समय टीम काफी मुसीबत में फंस गई और ऐसा लग रहा था की टीम 120-130 रन ही बना पाएगी। आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने टीम को डूबने से बचाया और स्कोर बोर्ड को भी आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 99 रन की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 165 रन तक पहुंचाया।

IPL 2024 LSG vs SRH Match: हेड और अभिषेक की आंधी में उडी लखनऊ की टीम, SRH ने लखनऊ को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

 

निकोलस पूरन ने 185 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 48 की पारी खेली। वहीं आयुष बदोनी ने 183 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंद खेल कर नौ चौके की मदद से 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार को दो और पैट कमिंस को एक सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment