Arvind Kejriwal Bail: तीन महीने के बाद अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, जज न्याय बिंदु ने ईडी को दी नसीहत, जानिए कौन हैं जज न्याय बिंदु

Arvind Kejriwal Bail: तीन महीने के बाद अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, जज न्याय बिंदु ने ईडी को दी नसीहत, जानिए कौन हैं जज न्याय बिंदु
Last Updated: 23 जून 2024

जज न्याय बिंदु ने ईडी को नसीहत देते हुए तीन महीने से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। उन्होंने ईडी से कहां कि जांच तत्पर एवं निष्पक्ष होना चाहिए ताकि जनता को भी यह आभास हो सके कि एजेंसी द्वारा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का भी पालन किया जाता हैं।

नई दिल्ली: शराब घोटाला मामले में पिछले तीन महीने से बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने को गुरुवार को नियमित जमानत दे दी। कोर्ट की विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने यह फैसला सुनाया हैं। उन्होंने ईडी को नसीहत देते हुए ईडी पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने केस को लेकर कई प्रकार की टिप्पणी भी की।

जज न्याय बिंदु ईडी द्वारा विभिन्न दस्तावेज भारी मात्रा में कोर्ट में पेश किये गए, लेकिन इनमे से अधिकांश दस्तावेज केजरीवाल के संबंध में प्रासंगिक भी नहीं पाए गए थे। अदालत ने कहां कि इस समय दस्तावेज के इन हजारों पन्नों को पढ़ना असंभव है, लेकिन अदालत का यह कर्तव्य है कि जो भी मामला विचार के लिए आया है उस पर काम करे और कानून का पालन करते हुए आदेश पारित करे। हालांकि कभी-कभी अदालतें विभिन्न कारणों की वजह से से आदेश पारित नहीं कर पाती और केश को लंबे समय तक चलाती हैं।

न्याय बिंदु ने ईडी को दी नसीहत

जज न्याय बिंदु ने ईडी को नसीहत देते हुए कहां कि जांच एजेंसी को तत्पर एवं निष्पक्ष होकर जांच करनी चाहिए ताकि जनता को भी यह आभास हो सके कि एजेंसी द्वारा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का भी पालन किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि ईडी की कई दलीलें अदालत को जांच एजेंसी के खिलाफ यह निष्कर्ष निकालने के लिए बाध्य करती है कि वह बिना किसी पक्षपात के काम नहीं कर रही हैं।

कौन हैं जज न्याय बिंदु?

Subkuz.com ने बताया कि न्याय बिंदु राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश के पद पर आसीन हैं। उन्होंने ही सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का फैसला सुनाया हैं। वह इससे पहले उत्तर-पश्चिम जिले की रोहिणी कोर्ट में जज थीं। वहां उन्होंने वरिष्ठ सिविल जज के रूप में काम किया था। वह द्वारका कोर्ट में भी वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुकी हैं। जज न्याय बिंदु को दीवानी और फौजदारी कानून का सबसे ज्यादा ज्ञान है। वो सिविल और क्रिमिनल दोनों ही तरह के कानून को अच्छी तरह से जानती हैं।

 

Leave a comment
 

Latest News