Bollywood News: जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' का खेल बिगाड़ सकते है रजनीकांत, आने वाली फिल्म की कर रहे तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़,साऊथ मूवी हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

साउथ फिल्में सिनेमाघरों इस साल कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं। जिनकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और प्रभास की 'कल्कि 2898एडी' को लेकर जनता के बीच तगड़ा क्रेज बना हुआ हैं। रजनीकांत 'वेट्टैयन' फिल्म से जूनियर एनटीआर को कड़ी टक्कर देंगे।

Bollywood News: जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' का खेल बिगाड़ सकते है रजनीकांत, आने वाली फिल्म की कर रहे तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

सिनेमा: साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने साल की शुरुआत से ही धमाल मचा किया था। अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी है। अब फिल्मों के लिए एक नया मंच सेट हो चुका हैं और जून में इस साल की सबसे महंगी फिल्म प्रभास की ‘कल्कि 2898एडी’ और जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ फिल्म भी शामिल है। आरआरआर (RRR Film) के बाद यह उनकी कमबैक फिल्म होने वाली हैं. कोरटाला शिवा की फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। रजनीकांत अपनी फिल्म से जूनियर एनटीआर को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार रजनीकांत इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। रजनीकांत कि आने वाली फिल्म 'कुली' की शूटिंग इसी महीने यानी 10 जून से शुरू होगी। बताया कि कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टाइटल अनाउंस किया गया था. जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियों भी डाला गया था। इस वीडियों को जनता से गजब का रिस्पॉन्स मिला था। बता दे कि उससे पहले रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ अपना रंग दिखाएगी।

जूनियर NTR और रजनीकांत में होगा मुकाबला

Bollywood News: जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' का खेल बिगाड़ सकते है रजनीकांत, आने वाली फिल्म की कर रहे तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक सुपर स्टार जूनियर एनटीआर काफी पहले से ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं. बताया कि 10 अक्टूबर को ‘देवरा’ सिनेमा घरों में आ जाएगी। यह फिल्म दो पार्ट में होगी, जिसका पहला पार्ट 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। फिलहाल अभी तक फिल्म की शूटिंगचल रही है. अभी इसमें कुछ समय और लगेगा। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि रजनीकांत भी अपनी अगली फिल्म ‘वेट्टैयन’ इसी डेट पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रजनीकांत एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जिसमे उन्होंने कहां कि ‘वेट्टैयन’ का काम कंप्लीट हो चुका है. मेकर्स फिल्म को 10 अक्टूबर को सिनेमा घरों में लेन की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तारीख को निश्चित नहीं किया गया है। अगर रजनीकांत की फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमा घरों में आती है तो जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

 

Leave a comment