LK Advani Health: भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, बुधवार देर रात तबियत बिगड़ने के कारण किया था भर्ती, इसी साल मिला भारत रत्न

LK Advani Health: भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, बुधवार देर रात तबियत बिगड़ने के कारण किया था भर्ती, इसी साल मिला भारत रत्न
Last Updated: 29 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें गुरुवार को दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि भाजपा नेता की अचानक से तबीयत बिगड़ने के कारण बुधवार देर रात को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। आडवाणी जी को इसी साल 30 मार्च 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

नई दिल्ली: पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से बृहस्पतिवार (27 जून) दोपहर को डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक यूरिन में संक्रमण हो जाने के कारण उन्हें बुधवार देर रात को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती करवाया गया था। एम्स के डॉक्टरों ने Subkuz.com को बताया कि भारतीय जनता के नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत में काफी सुधार गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर एक पर्सनल डॉक्टर की निगरानी में रखा गया हैं।

LK Advani की हालत में हुआ सुधार

यूरोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश कुमार सेठ ने बताया कि आडवाणी जी के यूरिन में संक्रमण से संबंधित परेशानी आने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया था. बता दें कि प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ के नेतृत्व में उनका पहले से ही इलाज चल रहा था। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार उन्हे बुधवार रात 10.26 बजे ओल्ड प्राइवेट वार्ड मेंएडमिट किया गया था। यूरोलाजी के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी उनका चेकअप किया फिर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की थी।

आडवाणी जी को इसी साल मिला भारत रत्न

जानकारी के मुताबिल 8 नवंबर, 1927 को कराची में जन्म लेने वाले लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च, 2024 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। बता दें कि आडवाणी जी साल 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) में शामिल हुए। आडवाणी ने साल 1980 में भाजपा पार्टी की स्थापना के बाद से सबसे लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कार्य किया। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और उसके बाद में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार (1999-2004) में कैबिनेट में उपप्रधान मंत्री के पद पर आसीन हुए थे।

 

Leave a comment