Jharkhand Weather News: रांची में आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, मौसम को लेकर IMD का तजा अपडेट, पढ़ें पूरी जानकारी

Jharkhand Weather News: रांची में आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, मौसम को लेकर IMD का तजा अपडेट, पढ़ें पूरी जानकारी
Last Updated: 21 मई 2024

झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 26 मई तक आंशिक बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई हैं।

रांची: देश में कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्री-मानसून की आहट और रांची उसके आसपास हुई बारिश ने शहर के लोगों को कुछ हद तक तेज गर्मी से राहत दी है। वहीं राजधानी समेत पूरे राज्य में 21 मई से 26 मई तक हल्की मध्यम दर्जे की बरसात होने की संभावना जताई हैं। इससे लोगों को तपती हुई गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। विभाग ने मंगलवार को रांची में तेज हवाएं चलने का अनुमान जारी किया हैं।

इन क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने Subkuz.com को बताया कि मंगलवार (२१ मई) को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। बताया गया है कि इन सभी जिलों में मेघगर्जन, बरसात और 45 से 55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का आरेंज चेतावनी जारी की गई हैं।

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

मौसन विभाग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे की ओर बढ़ रहा है। मानसून की इस रफ्तार को देखते हुए 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। जिसके असर से करीब दस दिनों बाद झारखंड में भी प्री-मानसून की बरसात शुरू हो जाती है। ऐसे में मानसून समय से पहले आने की संभावना जताई जा सकती हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल 

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ-कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम दर्जे की बारिश हुई थी। सबसे अधिक वर्षा 45.9 मिमी सिमडेगा में दर्ज की गई थी। तथा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रांची का मापा गया। राजधानी रांची में भी अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment
 

Latest News