Jharkhand Weather News: चक्रवाती तूफान रेमल के असर से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, आगे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी पूरी जानकारी

Jharkhand Weather News: चक्रवाती तूफान रेमल के असर से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, आगे कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी पूरी जानकारी
Last Updated: 28 मई 2024

झारखंड में चक्रवाती तूफान रेमल के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। लोगो ने तेज गर्मी के बीच राहत की सांस ली है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई हैं।

गिरिडीह: चक्रवाती तूफान रेमल के असर से तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार (27 मई) को कुछ हद तक राहत मिली है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल का प्रभाव शहर सहित पूरे जिला में देखा गया। बताया कि बरसात और तेज हवा चलने के कारण तापमान में कमी आई और मौसम भी सुहावना हो गया। लोगों को शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप से राहत की अनुभूति हुई। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

रेमल तूफान से मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग ने Subkuz.com को बताया कि रविवार देर शाम से ही चक्रवात रेमल का असर पुरे राज्य में दिखने लगा था। तेज हवाएं चलने और आसमान में काले बादल को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे तेज मूसलाधार बारिश होने वाली है। बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज हवा के कारण मौसम में ठंडापन गया। सोमवार सुबह से ही रेमल के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। लोगों को दिनभर तेज धूप से राहत मिली और हवा भी चलती रही। तापमान में दो-चार डिग्री की गिरावट हुई। यहां का अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के लोगों को कई दिनों बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से तूफान ने राहत प्रदान की हैं।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी चेतावनी 

मौसम विभाग ने बताया कि जामताड़ा समेत आसपास के इलाके में आज भी बादलों की आवाजाही रहेगी। तथा आने वाले कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा साथ ही दो दिनों के दौरान एक एमएम तक बारिश के भी आसार हैं। जामताड़ा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 मई को क्रमश:- 42.9 डिग्री सेल्सियस और 25.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 30 मई को अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बताया कि चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में मंगलवार(28 मई) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ दोपहर बाद कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की-फुल्की बरसात होने की संभावना है। वहीं पलामू ,गढ़वा लातेहार जिले में बादलों के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। हल्की बरसात और तेज हवा चलने के कारण अधिकतम न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

Leave a comment
 

Latest News