JEE Advanceed Result 2024: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस का रिजल्ट, पढ़ें पूरी जानकारी

झारखंड हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, जमशेदपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार को आयोजित जेईई एडवांस्‍ड परीक्षा का परिणाम 9 जून 2024 को जारी होगा। एडवांस्‍ड कट ऑफ 2024 स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी, आईएसएम इ साथ-साथ देश के 23 आईआईटी में 17385 बीटेक सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

धनबाद: आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार (२६ मई) को जेईई एडवांस्‍ड की परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब छात्रों को इसके परिणाम का इंतजार लम्बे समय तक नहीं करना पड़ेगा। बोर्ड ने परीक्षा का परिणाम 9 जून 2024 को जारी करने की घोषणा की हैं. एडवांस्‍ड कट ऑफ 2024 स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स) समेत देश के 23 आईआईटी में 17,385 बीटेक सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। जेईई एडवांस्‍ड के रिजल्ट के बाद छह चरणों में काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होगी।

धनबाद से 910 छात्र ने दी जेईई एडवांस्ड परीक्षा

JEE Advanceed Result 2024: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस का रिजल्ट, पढ़ें पूरी जानकारी

Subkuz.com को प्राप्त जानकरी के अनुसार जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) एडवांस्‍ड के बाद सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सरकारी वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटें काॅमन काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी। जेईई एडवांस्‍ड मेरिट उत्तीर्ण होने वाले छात्र आईआईटी में प्रवेश पाने के योग्य घोषित होंगे। आईआईटी में 20 प्रतिशत सुपर न्यूमरेरी के तहत लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा। जेईई एडवांस्‍ड का परिणाम नौ जून रविवार को घोषित किया जाएगा। धनबाद से जेईई एडवांस्‍ड परीक्षा में 910 छात्र शामिल हुए थे। आइआइटी, आइएसएम में 1,154 बीटेक सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

जेईई एडवांस्‍ड संभावित कट ऑफ 

JEE Advanceed Result 2024: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, इस दिन जारी होगा जेईई एडवांस का रिजल्ट, पढ़ें पूरी जानकारी

कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) : 80-90

ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट : 75-85

सामान्य-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट : 70 -80

एससी रैंक : 40-50

एसटी रैंक : 45-55

कामन-पीडब्ल्यूडी रैंक : 40-50

ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक : 45-55

सामान्य-इडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक : 40-50

एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक : 40-50

एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक : 40-45

प्रीपरेट्री कोर्स (पीसी) रैंक : 25-30

 

 

Leave a comment