Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में दो दिन के भीतर भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानें कहां होगी तेज बारिश?

Jharkhand Weather News: झारखंड के इन जिलों में दो दिन के भीतर भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानें कहां होगी तेज बारिश?
Last Updated: 02 जुलाई 2024

झारखंड के अधिकतर हिस्सों में आने वाले 72 घंटे के अंदर भारी बारिश की संभावना है। रांची मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक 1 2 और 3 जुलाई को रांची हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और साहिबगंज के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जारी किया गया हैं।

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून के सक्रिय होने से हुई वर्षा से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। वर्षा ने लोगों को पिछले एक महीने की तपती गर्मी से राहत दी है. इन दिनों रांची का तापमान एक दम से नीचे गिरते हुए 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। अब लोग रात को सकून की नींद ले रहे हैं। हालांकि आसमान से बरसी राहत धरती पर पहुंचकर कही पर समस्या का रूप भी धारण कर चुकी हैं। दो-तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा से रांची के अलावा, आसपास के इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं।

आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि प्रदेश में 1, 2 और 3 जुलाई को निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं-कहीं पर हल्की से भारी वर्षा होने की पूरी-पूरी संभावना है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 189.3 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 73.6 मिमी वर्षा ही हुई हैं। इसी प्रकार राजधानी में भी 197.3 मिमी की जगह मात्र 90.5 मिमी वर्षा ही रिकॉर्ड की गई हैं, जो कि सामान्य से भी काफी कम है। ऐसे में आगामी दिनों में बारिश का अनुमान देखते हुए किसानों  की खेती भी प्रभावित होने की पूरी संभावना जताई जा रही हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के मौसम का हाल 

बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वबरसात भी हुई हैं। राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय होने पर सबसे अधिक वर्षा 118.2 मिमी हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई। डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तथा न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News