Odisha Politics News: ओडिशा में चल रही चुनावी हिंसा, आमने-सामने आए BJD-BJP के समर्थक; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

ओडिशा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

ओडिशा के कटक जिले में विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए रविवार को फिर से बीजद और भाजपा के समर्थक एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस हिंसक घटना में पुलिस ने बीजद के एक नेता के और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया हैं।

कटक: कटक जिला किशन नगर थाना इलाके में चुनाव प्रचार के बाद हिंसक प्रवृति की घटना को अंजाम देने के लिए बीजू जनता दल के एक नेता और भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बता दें की कटक में चुनाव को लेकर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को एक बार फिर से बीजद और भाजपा के समर्थक एक दूसरे के आमने-सामने हो गए। घटना के बाद दोनों गुटों की ओर से थाने में एक दूसरे की शिकायत की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की तहकीकात की और तीन व्यक्तयों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

Odisha Politics News: ओडिशा में चल रही चुनावी हिंसा, आमने-सामने आए BJD-BJP के समर्थक; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि रविवार की रात किशन नगर वृषल पड़ा गांव के पास नटवर साहू आपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर रघुनाथपुर लौट रहे थे। रात को करीब 12:05 बजे विश्वाल पड़ा चौक के पास निश्चिंत कोईली ब्लॉक बीजद के उपाध्यक्ष मोहम्मद रुस्तम क कार ने उन्हें साइड से टक्कर मारी। इसको लेकर दोनों गुट के समर्थक एक दूसरे के आमने-सामने गाली गलौज करने के उनके बीच हाथापाई हुई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों गुटों मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार

Odisha Politics News: ओडिशा में चल रही चुनावी हिंसा, आमने-सामने आए BJD-BJP के समर्थक; पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हिंसक घटना के बाद बीजू जनता दल (बीजद) के रुस्तम खोकर और भारतीय जनता पार्टी के ज्ञानरंजन कुमार महापात्र व रश्मि रंजन महारणा को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें कोर्ट पेश करने पर चालान किया गया। बता दें कि रश्मि रंजन और ज्ञान रंजन को कोर्ट से जमानत दे दी गई। लेकिन  रुस्तम की जमानत खारिज करके उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से कटक जिला किशन नगर थाना इलाके में भारतीय जनता पार्टी और बीजद के समर्थकों के बीच कई बार झगड़ा हुआ हैं, जिसको लेकर थाने में छह मामले दर्ज हो चुके हैं।

Leave a comment