Heatwave: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, औरंगाबाद में हीटवेव से 12 लोगों की मौत

Heatwave: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, औरंगाबाद में हीटवेव से 12 लोगों की मौत
Last Updated: 31 मई 2024

बिहार के औरंगाबाद में भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ते जा रहा है। इसी के चलते 24 घंटे के भीतर 12 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, 35 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी में हीट स्ट्रोक की वजह से इनकी तबियत खराब हुई है।

Bihar Heatwave: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। इससे लोगों के हालात धीरे-धीरे बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई इलाकों में गुरुवार (30 मई) को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बिहार के औरंगाबाद में हीट स्ट्रोक के कारण 12 लोगों की मौत की हो गई है। इसके अलावा लगभग 35 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि वहीं, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हीटवेव से ओडिशा में भी कई लोगों ने जान गवां दी।

हीट स्ट्रोक से 12 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की बात करें तो पूरे बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर हीट स्ट्रोक के कारण 52 लोगों की मौत हो गई है। IMD के मुताबिक, दक्षिण बिहार के लोगों पर भीषण गर्मी में लू का प्रकोप का सबसे अधिक पड़ रहा है। वहीं, बक्सर और औरंगाबाद में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई है।

इसी दौरान औरंगाबाद में हीट स्ट्रोक के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में मृतक के परिजनों ने बताया कि तेज बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लें इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश लोगों की मौत लू के कारण ही हुई हैं।

मृतकों की पहचान 

बताया जा रहा है कि बिहार के औरंगाबाद जिले में लू से हुई 12 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। लेकिन बता दें कि अब तक कुल 18 लोगों की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। मरने वालों में जिले के कर्मा रोड निवासी 50 वर्षीय शिव साव, गया जिले के अहियापुर बांकेबाजर के शमशाद आलम (55), कुलेश्वर मेहता (85) मुफस्सिल, औरंगाबाद के रमेश यादव (50), जनार्दन पासवान (65), आमस जिला गया के निवासी, रावलमश्वरूप सिंह(60) औरंगाबाद, नगीना देवी (80), सिमरा औरंगाबाद से, कामता सिंह (85) हरिबारी, औरंगाबाद निवासी महावीर मिस्त्री और सिमरी धमनी(45), कमलेश सिंह (55) जो ग्राम- धुरिया औरंगाबाद के रहने वाले थे।

हीट स्ट्रोक की चपेट में कई जिले

IMD से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना समेत पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। बताया जा रहा है कि 2 जून के बाद क्षेत्रों में  भीषण गर्मी लू के सितम से राहत मिलेगी। इसके अलावा राजधानी समेत 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गुरुवार (30 मई) को गिरावट रिकॉर्ड की गई। वहीं, पटना, गया,  नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, बक्सर समेत 14 जिलों में शुक्रवार को हीट स्ट्रोक का अनुमान लगाया गया है।

Leave a comment
 

Latest News