Delhi Mansoon: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज गर्जन के साथ कई इलाकों में बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Delhi Mansoon: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज गर्जन के साथ कई इलाकों में बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत
Last Updated: 24 जून 2024

दिल्ली में आज यानि सोमवार (24 जून) को कई इलाकों में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई है। राजधानी के सुभाष नगर सहित कई इलाकों झमाझम बारिश होने का अपडेट जारी किया गया है।

New Delhi: दिल्ली में आज सोमवार (24 जून) को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी (New Delhi) के राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, हरी नगर और पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम में इस तरह के परिवर्तन से भीषण गर्मी और लू से परेशान शहरवासियों को राहत मिली है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश से पहले चली हवाओं ने भी इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाई।

इस सप्ताह रहेगा मानसून का असर

IMD रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे सप्ताह ही दिल्ली में प्री मानसून का असर देखने को मिलेगा। इसके सतह ही बादलों की गर्जन और हवाओं से लोगों को काफी राहत महसूस होगी। मौसम विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि कई इलाकों में इस सप्ताह हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी रहेगी। उसी अनुमान के अनुसा आज के लिए भी अलर्ट जारी किया गया था। जिसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

subkuz.com को मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हुई।बता दें कि वहां का  न्यूनतम तापमान 31 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई इलाकों में अधिकतम हवा की रफ़्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे रही है। वातावरण में 47 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई।

इसके साथ ही बता दें कि अगले दो दिन तक आसमान में बादल रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट भी देखि जा सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, हवा की रफ़्तार अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की हो सकती है।

Leave a comment