Mosam Update: मॉनसून की समय से पहले हुई विदाई, दिल्ली-राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए कौन-कौन से राज्य में होगी बारिश

Mosam Update: मॉनसून की समय से पहले हुई विदाई, दिल्ली-राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए कौन-कौन से राज्य में होगी बारिश
Last Updated: 8 घंटा पहले

दिल्ली-एनसीआर में 22 सितंबर 2024 को मौसम बादल भरा रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना के बराबर है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम को मौसम ठंडा रहेगा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की विदाई का वक्त करीब रहा है। बीते दो दिनों से बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है, जिससे दिन के समय गर्मी बढ़ी है, जबकि शाम को मौसम ठंडा हो रहा है। उत्तर प्रदेश राजस्थान, बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में अगले सप्ताह तक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। साथ ही, कल राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। ऐसे में, यदि आप इस रविवार को दिल्ली में पिकनिक मनाने का विचार कर रहे हैं, तो छाता ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

शहर              न्यूनतम तापमान           अधिकतम तापमान 

दिल्ली                    25                                36

नोएडा                    25                                35

गाजियाबाद          26                                 35

पटना                     28                                35

लखनऊ                 27                                36

जयपुर                   24                                33

भोपाल                  25                                 33

मुंबई                     26                                32

अहमदाबाद         27                               36

जम्मू                       24                              35

आने वाले दो दिन में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में आए यागी तूफान के कारण हुई मूसलधार बारिश से अब राहत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में बारिश की संभावना कम है। हालांकि, कुछ जिलों में अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि अभी भी कई ऐसे जिले हैं जहां भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं।

राजस्थान में चल रहा बारिश का दौर

राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहना किसानों और जलस्रोतों के लिए अच्छा है। खासकर भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा जैसे जिलों में बारिश की संभावना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 22 सितंबर से मौसम शुष्क रहने की बात थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है। पूर्वी भागों में 27 सितंबर से बारिश की गतिविधियों का बढ़ना भी महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि यह बारिश जलवायु और कृषि के लिए लाभकारी साबित होगी

Leave a comment