Weather News: देश में मानसून का कहर! उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड, दिल्ली समेत राजस्थान में IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: देश में मानसून का कहर! उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड, दिल्ली समेत राजस्थान में IMD ने जारी किया अलर्ट
Last Updated: 04 अगस्त 2024

उत्तर भारत में फिर से मानसून के सक्रिय होने की सम्भावना जताते हुए IMD ने अलर्ट जारी किया है। खबरों के मुताबिक उत्तराखंड से हिमाचल तक के कई जिलों में तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

 New Delhi: देश में मानसूनी बारिश ने दिल्ली से लेकर पहाड़ी इलाकों तक भूचाल मचाया हुआ है। ऐसे में उत्तर भारत में एक बार फिर से  मानसून के सक्रिय होने से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड से लेकर हिमाचल के कई जिलों में बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने की पूर्ण सम्भाना जताई हैं। वहीं दूसरी ओर, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तापमान में हुए बदलाव

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली का ज्यादा से ज्यादा तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। व्ही, कम से कम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 100 से 74 प्रतिशत तक बताया गया हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी बादलों की कहर मंडराता रहेगा। देखा जाये तो कहीं- कहीं पर हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना है।

IMD ने हिमाचल में जारी किया अलर्ट

बताया जा रहा है कि तीन चार अगस्त तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार लाहुल स्पीति, किन्नौर सिरमौर को छोड़ कर बाकी कई जिलों के लिए तीन चार अगस्त और उसके बाद सात आठ अगस्त को आंधी के साथ-साथ भारी वर्षा  होने की सम्भावना जताई है।

देखा गया है कि राज्यों में 115 सड़क यातायात बंद कर दी गई हैं, जबकि 225 ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली बाधित कर दी गई है। 106 पेयजल योजनाएं जारी कर दी गई हैं।

राजस्थान में लगी बारिश की बौछार

मौसम विभाग की खबरों की मुताबिक अगले एक हफ्ते तक राजस्थान में झमाझम बारिश की संभावना दी हैं। राजस्थान के कई इलाको में पांच से सात दिन

तक मानसून चलता रहेगा। इसकी वजह से झारखंड में कम दबाव का नया इलाका बन रहा है। इसका असर राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में देखने को मिलेगा। खबरों के हिसाब से जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के यह कहा हैं कि कोटा और उदयपुर संभाग में 3 4 अगस्त तक  भारी बारिश होने की आशंका  हैं।

Leave a comment
 

Latest News