Weather Update Today: यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD ने उत्तरांखड के पांच जिलों में जारी किया अलर्ट; जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Update Today: यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD ने उत्तरांखड के पांच जिलों में जारी किया अलर्ट; जानें अन्य राज्यों का हाल
Last Updated: 01 सितंबर 2024

गुजरात के बाद अब आंध्र प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मुगलराजपुरम क्षेत्र में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की जान चली गई है। गुजरात के कई शहर जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने चक्रवात असना के चलते तटीय कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम: गुजरात के बाद आंध्र प्रदेश में बारिश ने भारी नुकसान पहुँचाया है। मुगलराजपुरम क्षेत्र में हुए भूस्खलन में आठ लोगों की जान चली गई है। गुजरात के कई शहर जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग ने चक्रवात असना के चलते तटीय कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात में अब भी बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तेलंगाना के सात जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका हैं।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना हैं।

इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस से बड़ी परेशानी हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में बादलों के छाने की संभावना जताई जा रही है। बरेली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि गोरखपुर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि बलरामपुर में भी बूंदाबांदी की आशंका है। मेरठ में धूप खिलने की संभावना हैं।

आज एक सितंबर को महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश, रायसीमा, कर्नाटक और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। केरल और तटीय मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अतिरिक्त, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

सितंबर में सामान्य से अधिक हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में संकेत दिया है कि सितंबर महीने में देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। अगले तीन हफ्तों में समुद्र के ऊपर चार निम्न दबाव की प्रणालियों के निर्माण से देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। बिहार की राजधानी पटना और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बूँदाबाँदी की संभावना हैं।

विभाग ने बताया कि आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की कोई खास संभावना नहीं है। इसी बीच, 17 जिलों में बादल गरजने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात में बारिश के कारण अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लगभग 1200 लोगों को बचाया गया है। साथ ही, करीब 18000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया हैं।

Leave a comment
 

Latest News