पुलिस कोन्स्टेबल की दिल दहला देने वाली खुनी करतुत, शक में पहले की पत्नी की हत्या फिर खुदखुशी की कोशिश।

कर्नाटका हिंदी न्यूज़,, गोवा हिंदी न्यूज़, हुबली हिंदी न्यूज़,बंगलोरे हिंदी न्यूज़, पुणे हिंदी न्यूज़, मुंबई हिंदी न्यूज़, नाशिक हिंदी न्यूज़, शिरडी साई धाम

पुलिस कोन्स्टेबल की दिल दहला देने वाली खुनी करतुत, शक में पहले की पत्नी की हत्या फिर खुदखुशी की कोशिश। 

हम आज जिस समाज में रह रहें हैं, ये कैसा समाज है, ये सवाल क्या हम आप खुद से पूछते हैं कभी ? हर रोज जानें कितनी ही जाने चली जाती है और हम ख़बरें पढ़ के भूल जाते हैं, पर कुछ ख़बरें ऐसी होती है जो हमें ठिठकने पर मजबूर कर देती है, हमारी आत्मा को झकझोर कर रख देती है। ऐसी ही एक दुखद घटना कर्नाटक में घटी जहाँ एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक ऐसे अपराध को अंजाम दिया जो  एक जघन्य अपराध तो था ही पर ये अपराध हमें और सतर्क होने और समाज और परिवार में घटते विश्वाश को दर्शता है। 

ये घटना कर्नाटक के होशाकोटे की है, जहाँ एक 32 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी का अपने मासूम बच्चे के सामने ही बड़ी बेरहमी से क़त्ल कर दिया, इतना ही नहीं क़त्ल के बाद उसने इस हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिस भी रची।  वैसे उसकी ये साजिस नाकाम रही, इसके बाद उसने खुद की जान लेने की कोशिश की। 

इस कॉन्स्टेबल का नाम किशोर डी है और वो उसकी पत्नी जिसका नाम प्रतिभा था गर्भवती होने के वजह से अपने मायके में थी। 11 दिन पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया था। घटना वाले दिन किशोर ने प्रतिभा को करीब 150 बार कॉल किया, पर किसी कारणवश प्रतिभा ने फोन नहीं उठाया, उसके बाद किशोर ने उसी समय सौराल जाने का फैसला किया और निकल पड़ा। 

ससुराल पहुँचने पर उसका वैसे ही सत्कार किया गया जैसे दामाद का किया जाता है।  किसी कारन से सास ससुर जब बहार गए तो प्रतिभा को अकेला पाकर इससे पहले की प्रतिभा कुछ समझ पाती उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने उसे पंखे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, पर वो सफल नहीं हुआ।  सास ससुर के घर लौट आने के कारन उसका ये प्रयास असफल रहा।  वो वहां से फरार हो गया और अपने घर पर उसने खुद की जान लेने की कोशिश की।  एक शक ने पुरे परिवार को बर्बाद कर दिया।  

सजा तो शायद किशोर को मिल ही जाएगी एक दिन पर क्या ऐसी घटनाएं कहीं न कहीं हमें कुछ इशारा नहीं कर रहीं  की हमें अपनों के बिच विश्वाश को बढ़ाने की जरुरत है जो की शायद आज के डिजिटल युग में लगातार कमजोर पड़ती जा रही है।  

 

 

Leave a comment