Delhi: करोड़ों की धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल दंपत्ति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से लोन लेकर बैंकों से हड़पे रुपए

Delhi: करोड़ों की धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल दंपत्ति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से लोन लेकर बैंकों से हड़पे रुपए
Last Updated: 21 मई 2024

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाने की पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल दंपत्ति को फर्जी कार लोन मामले में गिरफ्तार किया है। हल ही में दोनों ने इलाहबाद बैंक को 49 लाख का चूना लगाया था।

New Delhi: दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले की तिमारपुर पुलिस ने बैंकों से धोखाधड़ी करने वाले एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दीपक गोयल और चंचल गोयल के रूप में हुई। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) से 18.25 लाख रुपये का लोन चारू मोटर्स के नाम लेकर उसको दो अन् अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था। ऐसे ही करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल रहे हैं।

दोनों CBI मामले में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित दंपत्ति CBI के एक मामले में भी शामिल पाए गए है। इनमें बताया कि पहले से दीपक गोयल पर धोखाधड़ी के 16 और चंचल गोयल पर पांच मामले दर्ज हैं। हल की दिनों में दोनों ने इलाहाबाद बैंक बीडी एस्टेट शाखा को कार लोन के नाम पर 49 लाख रुपये का चूना लगाया था।

फर्जी दस्तावेजों से तीन कार लोन

गौरतलब है कि आरोपित दंपत्ति ने फर्जी दस्तावेजों से इलाहाबाद बैंक से तीन फर्जी कार लोन लिए थे। पुलिस ने बताया दीपक गोयल और विनय अग्रवाल इन कार लोन आवेदनों में जमानती थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच की गई। इस दौरान दस्तावेज में दिया गया एड्रेस फर्जी पाया। जांच के आधार पर पता चला कि धोखाधड़ी की राशि 18.25 लाख रुपये टीएंडटी मोटर्स (मुंबई) और पुष्पेंद्र सिंह (मुंबई) के खातों में ट्रांसफर की गई।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चंचल गोयल को 14 मई को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपित दीपक गोयल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। बता दें कि 17 मई को संबंधित न्यायालय की अनुमति प्राप्त कर अभियुक्त दीपक गोयल को इस प्रकरण में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि आरोपित व्यक्तियों का प्रोफाइल हरियाणा के भिवानी निवासी दीपक गोयल जो 12वीं तक पढ़ा है। पूछताछ में पता चला की वह 1998 में दिल्ली आया था और उसने यहीं प्रॉपर्टी डीलर का काम शुरू किया। इसी दौरान पहली बार उत्तम नगर में लगभग 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि, वह पहले 16 मामलों में शामिल रहा है, जिसमें एक CBI से जुड़ा मामला भी शामिल है। वहीं, उसकी पत्नी चंचल गोयल स्नातक है। उसकी 2005 में  दीपक से शादी हुई थी। वह भी उसके साथ उत्तम नगर और CBI मामले में भी शामिल है। जांच के दौरान वह अब तक कुल पांच मामलों में शामिल पाई गई है।

Leave a comment