न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम पीटर्स भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, अहमदाबाद में आज नेताओं से करेंगे मुलाकात

न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम पीटर्स भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, अहमदाबाद में आज नेताओं से करेंगे मुलाकात
Last Updated: 12 मार्च 2024

न्यूजीलैंड में नवंबर, 2023 में नई सरकार गठन के बाद डिप्टी पीएम पीटर्स की भारत की यह पहली यात्रा है। इससे पहले 2020 में पीटर्स विदेश मंत्री के रुप में भारत दौरे पर आए थे। न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री पीटर्स 4 दिवसीय भारत दौरे पर 10 मार्च को भारत के गुजरात पहुंचे।

New Zealand's Deputy PM Peters : न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम (Deputy Prime Minister) और विदेश मंत्री पीटर्स रविवार, 10 मार्च की देर रात आधिकारिक दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री S. जयशंकर के बुलावे पर डिप्टी पीएम विंस्टन पीटर्स 10-13 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद डिप्टी पीएम पीटर्स भारत की पहली यात्रा पर अहमदाबाद और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। बयान में कहा गया है कि पीटर्स ने इससे पहले फरवरी 2020 में भी विदेश मंत्री के रूप में भारत यात्रा पर आये थे।

अहमदाबाद के बाद दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम विंस्टन पीटर्स सोमवार (11 मार्च) को गुजरात सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह मंगलवार (12 मार्च) को एक द्विपक्षीय बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे। इस दौरान भारत न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों  पर चर्चा करने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, तय किए गए कार्यक्रम में डिप्टी पीएम पीटर्स की भारत यात्रा के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक परंपराओं और लोगों के बीच संबंधों से साझा मूल्यों पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इसी दौरान कहा गया है कि दोनों देश व्यापारिक अर्थव्यवस्था, शिक्षा-अनुसंधान, रक्षा-सुरक्षा और पर्यावरण जलवायु परिवर्तन के साथ अन्य कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।

भारत-न्यूजलैंड के मध्य द्विपक्षीय संबंध: 1952 से

सूत्रों के मुताबिक, भारत- न्यूजीलैंड के बिच 1952 में द्विपक्षीय सम्बन्ध स्थापित हुए थे। अक्टूबर 2011 में न्यूजीलैंड ने अधिसूचित ''भारत के लिए दरवाजे खोलना नीति'' में एक प्राथमिकता वाले देश के रुप में भारत को पहचाना है। बताया गया कि न्यूजीलैंड ने फिर से इसे 2015 में दोहराया था।

 

 

Leave a comment
 

Latest News