Bihar: विवादों के बीच अशोक चौधरी का प्रमोशन, सीएम नीतीश ने बनाया JDU का राष्ट्रिय महासचिव

Bihar: विवादों के बीच अशोक चौधरी का प्रमोशन, सीएम नीतीश ने बनाया JDU का राष्ट्रिय महासचिव
Last Updated: 11 घंटा पहले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करके उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका दी है। हाल के विवादों के बावजूद, उनकी नियुक्ति की गई है।

Patana News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विवादों के बावजूद अपने करीबी मंत्री अशोक चौधरी को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। इस नियुक्ति के बारे में राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद के सदस्य आफाक अहमद खान द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उनकी नई भूमिका में पार्टी के संगठनात्मक मामलों और रणनीतियों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

JDU महासचिव के रूप में नियुक्त- अशोक

अशोक चौधरी को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। जेडीयू महासचिव आफाक अहमद खान द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है।

विवादों में घिरे थे अशोक

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी हाल के दिनों में कई विवादों में घिरे रहे हैं। पहले, उन्होंने जहानाबाद में जेडीयू कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भूमिहार समाज को वोट देने के लिए निशाना साधा, जिससे विवाद पैदा हुआ। इसके बाद, सोशल मीडिया पर एक कविता को लेकर भी उन्हें जेडीयू नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपना 'मानस पिता' बताया, जिससे स्थिति को थोड़ा संभालने की कोशिश की। इन घटनाओं के बावजूद, उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

सीएम नीतीश में खास करीबी हैं अशोक

मंत्री अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। 2017 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया, तब चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने का कदम उठाया। इससे पहले, वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

हाल के लोकसभा चुनाव में उनकी पुत्री, शांभवी चौधरी, ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर समस्तीपुर (सुरक्षित) सीट से जीत हासिल की। उन्होंने जेडीयू नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को हराकर इस सीट पर विजय प्राप्त की।

Leave a comment