Bihar: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में 6 लोग नदी में डूबे, लोगों ने 2 को सुरक्षित बाहर निकाला, 4 अभी तक लापता

Bihar: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में 6 लोग नदी में डूबे, लोगों ने 2 को सुरक्षित बाहर निकाला, 4 अभी तक लापता
Last Updated: 18 मई 2024

बिहार में अगुवानी गंगा घाट पर स्नान के दौरान रिल्स बनाने के चक्कर में 6 लोग नदी की तेज बहाव में बह गए। इनमें से स्थानीय लोगों द्वारा 2 को ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं।

बिहार, खगड़िया: अगुवानी गंगा घाट पर नहाने के आए 6 युवक रील्स बनाने के दौरान में नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक और एक युवती को स्थानीय लोगों के द्वारा नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अन्य चार लोग गंगा के तेज बहाव में बाह गए। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी।

सुरक्षित लोगों की पहचान

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी से सुरक्षित बाहर निकाले गए लोग कुल्हिरिया गांव के श्याम कुमार और इसी गांव अपने भुआ के घर आई मुंगेर के जमालपुर की दीपावली उर्फ साक्षी कुमारी शामिल है। बताया कि दोनों को बाहर निकलने के बाद उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक 4 लोग लापता

मिली जानकारी के अनुसार, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस हादसे में लापता लोगों में कुल्हिरिया पंचायत की कुल्हिरिया और भरसो के कुल चार व्यक्ति शामिल हैं। जिनकी अभी तक पुष्टि परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की है।

उनके लिए रेस्क्यू जारी किया गया है। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने बताया की जल से जल्द उनका भी पता कर लिया जाएगा। बचाव टीम द्वारा उनकी तलाशी की जा रही है।

Leave a comment
 

Latest News