Breaking News: UPSC की आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई, फर्जी सर्टिफिकेट इस्तेमाल करने का आरोप

Breaking News: UPSC की आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई, फर्जी सर्टिफिकेट इस्तेमाल करने का आरोप
Last Updated: 20 जुलाई 2024

मीडिया की सुर्खियों में छाई IAS Pooja Khedkar की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हल ही में UPSC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा खेडकर के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके साथ ही जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में उनको कारण बताओ नोटिस भेजा है।

Pooja Khedkar Case: महाराष्ट्र कैडर की विवादित IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ट्रेनी IAS पूजा की विभिन्न स्तरों पर जांच की जा रही है। इस बीच, UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज कराई है। इसके साथ ही UPSC ने सिविल सेवा एग्जाम-2022 में सिलेक्टेड पोस्ट को रद्द करने के लिए पूजा खेडकर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

जालसाजी से दी थी परीक्षा: खेडकर

मिली जानकारी के अनुसार UPSC आयोग ने अपने बयान में कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए चयन की गई पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के मामले में पूरी छानबीन की गई है। जिसमें सामने आया है कि आरोपी पूजा खेडकर ने अपना माता-पिता का नाम, फोटो, साइन, -Mail ID, फोन नंबर और अपना एड्रेस बदलकर अपनी पूरी पहचान छिपाई थी।

पूजा खेडकर की नहीं थम रही मुश्किलें

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर काफी लंबे समय से विवादों से घिरी हुई हैं। ऐसे में खेडकर की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों उनकी मां भी विवादों में घिरी थी। जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें गुरुवार को उनकी मां मनोरमा खेडकर को किसानों को बंदूक दिखाकर धमका रही थी। इसके बाद आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया।

UPSC ने जारी किया नोटिस

हल ही में UPSC आयोग ने पूजा खेडकर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें उनसे पूछा है कि क्या उनका IAS पद के रूप में चयन रद्द कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि अगर पूजा खेडकर अपने ऊपर लगे आरोपों में दोषी पाई गईं तो उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है। साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जायेगी।

उन पर क्या हैं आरोप?

मिली जानकारी के अनुसार पूजा खेडकर पर UPSC की एग्जाम पास करने के लिए फर्जी दिव्यांगता और OBC सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके अलावा पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान उनका पिछले हफ्ते पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया था।

फ़िलहाल, UPSC में चयन के बाद चल रहे विवाद के बीच ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की महाराष्ट्र में जारी ट्रेनिंग को रोकने का आदेश दिया गया है। साथ ही इस आदेश के अनुसार मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री नैशनल अकैडमी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेशन ने पूजा की ट्रेनिंग रद्द करते हुए उन्हें फ़ौरन वापस लौटने को कहा है।

 

 

Leave a comment
 

Latest News