Delhi Blast: धमाके के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, आतिशी ने उठाए सवाल, कहा - 'दिल्ली का हाल मुंबई के अंडरवर्ल्ड जैसा'

Delhi Blast: धमाके के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, आतिशी ने उठाए सवाल, कहा - 'दिल्ली का हाल मुंबई के अंडरवर्ल्ड जैसा'
Last Updated: 2 दिन पहले

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर हुए बम विस्फोट के बाद, मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी की सुरक्षा केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन भाजपा के शासन में यह व्यवस्था काफी कमजोर हो गई है।

Delhi Blast: दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल के बाहर हुए धमाके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला किया। उनका कहना है कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन भाजपा के शासन में यह व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है।

सीएम आतिशी ने कहा कि रोहिणी में स्कूल के बाहर बम विस्फोट की घटना दिल्ली की कमजोर सुरक्षा व्यवस्थाओं को उजागर करती है। दिल्ली में कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है, लेकिन भाजपा अपने कार्यों को छोड़कर, हमेशा दिल्ली की चुनी हुई सरकार के प्रयासों को बाधित करने में लगी रहती है।

सीएम आतिशी ने भाजपा पर उठाए सवाल

दिल्ली में हालात 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के समान हो गए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं, और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास काम करने की नीयत और काबिलियत दोनों का अभाव है।

सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ बड़ा धमाका

रोहिणी जिले के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास एक तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद चारों ओर धुएं का गुबार छा गया, जिसके चलते पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस घटना को त्योहारों से पहले टेरर एंगल से जोड़ा जा रहा है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमाके के स्थान पर सफेद पाउडर मिला है, जो अमोनियम नाइट्रेट और पोटेशियम का मिश्रण प्रतीत हो रहा है। इस मामले में छह प्रकार के केमिकल के इस्तेमाल की जानकारी मिली है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक क्रूड बम था।

धमाके के समय लव पूरी वाली दुकान पर करीब 25 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद सफेद धुआं करीब 20 मिनट तक उठता रहा। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डेटा की भी जांच कर रही है।

 

 

Leave a comment