Delhi: दिल्ली युनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे 'चुनाव बहिष्कार' के नारे, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

Delhi: दिल्ली युनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे 'चुनाव बहिष्कार' के नारे, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज
Last Updated: 24 मई 2024

दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) की दीवार पर 'चुनाव का बहिष्कार करो', 'नक्सलबाड़ी जिंदाबाद', 'मार्क्सवाद जिंदाबाद' जैसे नारे लिखे गए। जिसके तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकारीयों ने मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

New Delhi: दिल्ली की सात संसदीय लोकसभा सीटों पर 25 मई शनिवार को वोटिंग है। इसी बीच गुरुवार को चुनाव प्रचार बंद हो चुके हैं। लेकिन इसके चलते गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय से एक खबर सामने आई है। यहां कुछ असामाजिक सत्वों ने कॉलेज की दीवार पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे दिए हैं। जिसके बाद इस मामले में  दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।

दीवार पर चुनाव बहिष्कार के नारे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिकारियों ने गुरुवर को यह जानकारी दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में असामाजिक तत्वों ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ( SRCC) की दीवार पर 'चुनाव का बहिष्कार करो', 'नक्सलबाड़ी जिंदाबाद', 'मार्क्सवाद जिंदाबाद' जैसे नारे लिख दिए हैं। इसके बाद अधिकारीयों  ने मौरिस नगर थाने में FIR दर्ज करवाकर, इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

पुलिस ने मामला दर्ज किया

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद डीयू के अधिकारीयों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौरिस नगर थाने में छानबीन के बाद पब्लिक प्रॉपर्टी डिफेंसमेंट एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस प्रशासन की ओर से मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर शिकायत दर्ज की है। फ़िलहाल इस मामले की छानबीन जारी है।

Leave a comment
 

Latest News