Festival Special Train: बड़ी खुशखबरी! त्योहारों को देखते हुए उत्तराखंड से राजस्थान के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कौन-कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव

बड़ी खुशखबरी! त्योहारों को देखते हुए उत्तराखंड से राजस्थान के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कौन-कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव, इंडिया हिंदी न्यूज़, ट्रैन न्यूज़

ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे अब त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। यह ट्रेन उत्तराखंड के टनकपुर से राजस्थान के दौराई के बीच संचालित होगी।

Festival Special Train: बड़ी खुशखबरी! त्योहारों को देखते हुए उत्तराखंड से राजस्थान के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कौन-कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव

नई दिल्ली: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड के टनकपुर से राजस्थान के दौराई के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस सेवा से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया गया है कि 05097 नंबर की यह विशेष ट्रेन 30 सितंबर से 29 नवंबर तक टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 6.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1.40 बजे दौराई पहुंचेगी।जबकि दौराई से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को टनकपुर की ओर लौटेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

Festival Special Train: बड़ी खुशखबरी! त्योहारों को देखते हुए उत्तराखंड से राजस्थान के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कौन-कौन से स्टेशन पर होगा ठहराव

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहार विशेष ट्रेन का ठहराव खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली शहर, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, दिल्ली छावनी, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर रेलवे स्टेशन पर होगा।

 

Leave a comment