Gujarat Accident News: मेहसाणा में निर्माण स्थल पर हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Gujarat Accident News: मेहसाणा में निर्माण स्थल पर हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत
Last Updated: 12 अक्टूबर 2024

गुजरात के मेहसाणा जिले के कादी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना कडी कस्बे के पास हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर हैं।

गांधीनगर: गुजरात के मेहसाणा जिले के कादी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कडी कस्बे के पास हुआ, जो जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रशासन द्वारा मौके पर तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, और एंबुलेंस और पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही हैं।

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी के जासलपुर गांव में स्टील आईनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई दुखद घटना में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना के समय कंपनी में दीवार बनाने का कार्य चल रहा था, जब अचानक मिट्टी की चट्टान ढह गई और करीब 10 मजदूर मलबे में दब गए।फिलहाल, जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस और पुलिस बल तैनात कर दिया है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य सेवाएं भी जुटी हुई हैं।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

मेहसाणा के पुलिस प्रमुख तरूण दुग्गल ने पुष्टि की है कि निर्माण स्थल पर चट्टान खिसकने के कारण 7 मजदूरों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम और एक एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा, जिन मजदूरों को चोटें आई हैं, उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बारिश के कारण ढह गई दीवार

गुजरात के दाहोद जिले में एक दुखद हादसे में एक घर की दीवार गिरने से एक पांच साल के लड़के की मौत हो गई। यह घटना राछर्डा गांव में तड़के करीब तीन बजे हुई। कठवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण कच्चे घर की दीवार ढह गई और सो रहे परिवार के चार सदस्यों पर गिर गई। इस हादसे में मृतक लड़के की मां और उसके दो छोटे भाई-बहन - एक छह महीने का बच्चा और एक तीन साल का लड़का - घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Leave a comment