Haryana Election News: मुख्यमंत्री नायब सैनी और मनोहर लाल करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, दो मई तक चुनावी रैलियों का व्यस्त शेड्यूल

Haryana Election News: मुख्यमंत्री नायब सैनी और मनोहर लाल करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, दो मई तक चुनावी रैलियों का व्यस्त शेड्यूल
Last Updated: 28 अप्रैल 2024

रादौर में रविवार को आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब कुमार सिंह सैनी पहुंचेगें। एक के बाद एक ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने में मुख्यमंत्री नायब कुमार सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल जुट गए हैं।

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान को गति दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार रैलियां करने के लिए मैदान में दिख रहे  हैं। दोनों दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां को आयोजन करके चुनाव का रुख भाजपा की तरफ ले जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सूत्रों ने बताया दोनों दिग्गजों का सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कराने का बहुत व्यस्त कार्यक्रम हैं।

दोनों दिग्गज नेताओं ने की 40 रैलियां

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खान खरक ने Subkuz.com को बताया कि नायब सैनी और मनोहर लाल ने अबतक 40 चुनावी रैलियां की हैं। भाजपा सुप्रीमो ने अभी दो मई तक का रैलियों का व्यस्त शेड्यूल जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन चार से पांच चुनावी रैलियां करेंगे। बताया गया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 अप्रैल रविवार को सुबह 10:15 बजे रादौर विधानसभा और शाम को 4:30 बजे पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली का आयोजन करेंगे।

रैलियों का आयोजन

भाजपा प्रदेश मीडिया ने बताया कि 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री जी10-10:15 बजे गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत कुमार सिंह यादव की नामांकन रैली में शामिल होंगे। उसके बाद एक मई को प्रातः 10:10 बजे अंबाला में बंतो कटारिया की नामांकन रैली को संपन्न करवाएंगे और फिर उसी दिन दो-सवा दो बजे पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली का आयोजन करेंगे। बताया कि दो मई को 10:05 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी सैनी थानेसर में कुरुक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार नवीन कुमार जिंदल की नामांकन रैली में शामिल होकर उनका नामांकन करवाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी 28 अप्रैल को सुबह 10:15 बजे गढ़ी-सांपला किलोई और दोपहर बाद तीन-सवा तीन बजे राई विधानसभा क्षेत्र में विशाल चुनावी रैलियां करेंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे आदमपुर में, 30 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे चरखी दादरी में, 2:15 बजे तोशाम और 3:45 बजे असंध विधानसभा में आयोजित रोड शो पार्टी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। एक मई को मनोहर लाल 11 बजे से 2 बजे तक सफीदों और सायं चार-सवा चार बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर जनता से अपने पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे।

Leave a comment
 

Latest News