Columbus

Virat Kohli Birthday:फैंस समेत पूरे क्रिकेट जगत ने मनाया विराट का बर्थडे, फैंस ने दी ढेर सारी बधाईंया,

Virat Kohli Birthday:फैंस समेत पूरे क्रिकेट जगत ने मनाया विराट का बर्थडे, फैंस ने दी ढेर सारी बधाईंया,
अंतिम अपडेट: 07-04-2023

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया साथ ऑस्ट्रेलिया में है। 5 नवंबर यानि आज ही के दिन विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में ही मेलबर्न ग्राउंड में साथी खिलाडियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया हैं। टीम इंडिया के इस धुरंधर बल्लेबाज को दुनियाभर से तमाम खिलाड़ी और फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं।

विराट कोहली ने क्रिकेट जगत में बहुत नाम कमाया है। इसकी वजह उनके द्वारा लगाए गए रनो का अम्बार है  उन्होंने भारत को कई मुश्किल स्थिति में अपने दम पर मैच जिताएं है  इस वक़्त वे ऑस्टेलिया में बतौर सीनियर खिलाडी T20 वर्ल्डकप खेल रहे है बीसीसीआई समेत कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने विराट कोहली को विश किया। फैंस उन्हें विश कर रहे हैं तो कोई उनके जन्मदिन पर केक काट रहा है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि फैंस उनका जन्मदिन किसी त्यौहार की तरह मनाते हैं। आइए विराट के बर्थडे पर उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए प्यार भरे विशेज पर नजर डालते है।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमे विराट कोहली केक काट रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली और टीम इंडिया के मेन्टल हेल्थ कोच पैडी अप्टॉन केक काट रहे हैं। केक काटने के बाद विराट ने एक बड़ी सी स्माइल दी। जिसे देख फैंस खुश हो गए। 

विराट कोहली के बर्थडे पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने उन्हें विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कई फोटो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टीम के पूर्व खिलाड़ी  एबी डिविलियर्स उन्हें विश करते नजर आ रहे हैं। 

Leave a comment