Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट; पढ़ें मौसम का पूरा हाल

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट; पढ़ें मौसम का पूरा हाल
Last Updated: 19 घंटा पहले

बिहार में 24 से 27 अक्टूबर के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है, जिसका कारण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के उत्तरी भागों में बने निम्न दबाव का क्षेत्र है। यह सिस्टम ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव हो सकता हैं।

पटना: बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के उत्तरी भागों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 24 अक्टूबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर इसके पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से बिहार समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। दीपावली से पहले, 24 से 27 अक्टूबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है, जो मौसम में ठंडक और नमी ला सकती हैं।

बता दें 24 अक्टूबर को पटना सहित बिहार के सभी जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

इन जिलों में बारिश की संभावना

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में शुष्क पछुआ हवाओं के कारण बिहार में दिन और रात के तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। विशेष रूप से उत्तर पूर्व के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और दक्षिण पूर्व के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती हैं।

सोमवार को पटना सहित 13 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि खगड़िया में सर्वाधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विभिन्न जिलों में वर्षा की मात्रा इस प्रकार दर्ज की गई:

* पश्चिम चंपारण के सिकटा में 15.6 मिमी

* शिवहर के डुमरी में 11.6 मिमी

* शिवहर के तरैनी में 8.2 मिमी

* पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 4.2 मिमी

* सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर में 3.7 मिमी

* पूर्वी चंपारण के सुगौली में 2.6 मिमी

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

सोमवार को बिहार में आसमान में अधिकांश समय बादल छाए रहे, और धूप बहुत कम समय के लिए दिखाई दी। रविवार को धूप निकलने के बाद, सोमवार को केवल हल्की धूप देखने को मिली। शाम के समय तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई, जिससे ठंड का एहसास होने लगा। मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा है, और शाम होते ही ठंड की सिहरन महसूस हो रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में आकाश में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डा. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, मौसम सामान्य बना रहेगा, और तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 84 प्रतिशत रही, और पश्चिमी हवाएं तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

Leave a comment