Cyclone Dana: ओडिशा में तूफान 'दाना' का कहर, प्रशासन ने 400 उड़ानें और 750 ट्रेनों को किया रद्द; जानिए सरकार की कैसी है तैयारी?

Cyclone Dana: ओडिशा में तूफान 'दाना' का कहर, प्रशासन ने 400 उड़ानें और 750 ट्रेनों को किया रद्द; जानिए सरकार की कैसी है तैयारी?
Last Updated: 8 घंटा पहले

चक्रवात दाना, जो उत्तर बंगाल की खाड़ी से उठा था, ओडिशा के तट से टकरा गया है, जिससे राज्य में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात दाना की टकराने की प्रक्रिया 24 और 25 अक्टूबर की मध्य रात्रि में शुरू हुई।

ओडिशा: चक्रवात 'दाना' ने उत्तर बंगाल की खाड़ी से उठने के बाद ओडिशा के तट पर दस्तक दी, जिससे राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात की टकराने की प्रक्रिया 24 और 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि में शुरू हुई और यह शुक्रवार की सुबह तक जारी रहने की संभावना हैं।

चक्रवात 'दाना' की स्थिति के अनुसार, यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 50 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, धामरा (ओडिशा) से 40 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 160 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। तूफान की तीव्रता को देखते हुए अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी हैं।

जानिए सरकार की तैयारी

* बचाव में जुटीं टीमें: ओडिशा में 385 बचाव दल तैनात किए गए हैं, जिनमें 20 एनडीआरएफ, 51 ओडीआरएएफ, 220 अग्निशमन दल और 95 वन विकास निगम दल शामिल हैं।

* पशु चिकित्सा दल: 60 ब्लॉक और 2131 गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 4756 चक्रवात राहत केंद्र संचालित हो रहे हैं। 6454 पालतू पशुओं को भी राहत केंद्रों में लाया गया है। 213 चिकित्सा दल और 120 पशु चिकित्सा दल तैनात हैं।

* मौसम विभाग की चेतावनी: चक्रवाती तूफान 'दाना' उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अगले 3-4 घंटों में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है।

* लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना: अभी तक ओडिशा में तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 7000 से अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, और 2300 से अधिक गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

* पश्चिम बंगाल में चेतावनी: कोलकाता, हुगली, और 24 परगना सहित दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। एनडीआरएफ की 17 टीमें पश्चिम बंगाल में और 20 टीमें ओडिशा में तैनात हैं।

* समुद्र से दूर रहने की सलाह: कोलकाता बंदरगाह बंद कर दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में जाने की सख्त चेतावनी दी गई है। बंगाल में राज्य आपदा प्रबंधन बल की 13 बटालियनों को तैनात किया गया हैं।

* 750 ट्रेनें रद्द: चक्रवात के कारण 750 से अधिक ट्रेनें और 400 फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। बंगाल में 550 और ओडिशा में 203 ट्रेनें रद्द की गई हैं। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर 40 उड़ानें भी रद्द की गईं।

* स्कूल बंद: पश्चिम बंगाल के नौ जिलों में स्कूल 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। निचले इलाकों से 3.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। दीघा को भी खाली कराया गया हैं।

* एयरपोर्ट बंद: भुवनेश्वर और कोलकाता के एयरपोर्ट्स पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक और कोलकाता एयरपोर्ट से गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक उड़ानों का संचालन बंद रहेगा।

* हेल्पलाइन नंबर जारी: रेलवे ने नौ वाररूम स्थापित किए हैं और खास स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। 25 अक्टूबर तक अप और डाउन लाइनों पर 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया हैं।

प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

पुरी स्टेशन:-  89261-00356

खुर्दा रोड स्टेशन:- 8926-100215

भुवनेश्वर:- 81143-82371

कटक:- 81143-82359

पारादीप:- 81143-88302

जाजपुर केंदुझर रोड:- 81143823342

भद्रक:- 81143823301

 

Leave a comment