Cyclone Dana: ओडिशा तट से टकराने वाला हैं साइक्लोन 'दाना', तटीय इलाको में मचा सकता है भयंकर तबाही, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Cyclone Dana: ओडिशा तट से टकराने वाला हैं साइक्लोन 'दाना', तटीय इलाको में मचा सकता है भयंकर तबाही, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
Last Updated: 1 दिन पहले

मौसम विभाग के अनुसार, दाना नामक चक्रवात गुरुवार सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की संभावना है। इस चक्रवात के ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में मौजूदा प्रणाली के बुधवार तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है, जिसे 'दाना' नाम दिया गया है। यह तूफान गुरुवार की सुबह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है और उसी दिन ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में लैंडफॉल कर सकता है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को सोमवार तक वापस तट पर लौटने की सलाह दी है, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह भी बताया है कि यह तूफान बुधवार तक और तेज हो सकता है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्री स्थिति के बिगड़ने की संभावना है। प्रशासन और स्थानीय लोगों को अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह तूफान महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा सकता हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर के ऊपर वर्तमान में चल रही चक्रवाती हवाएं 22 अक्टूबर तक एक 'अवदाब' में बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि ये चक्रवाती हवाएं पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेंगी और 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएंगी।

इसके बाद, यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने लगेगा, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में मौसम में बदलाव और संभवतः भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'दाना' 24 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है, जो ओडिशा के तटीय इलाकों में गंभीर तबाही मचा सकता है। आईएमडी ने लोगों से सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया हैं।

मछुआरा समुदाय को भी अरब सागर में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 2 से 3 दिनों में उत्तरी तामिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश हो सकती है, जिससे जलजले और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

Leave a comment