Mosam Update: आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में बदलेगा मौसम, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Mosam Update: आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा में बदलेगा मौसम, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Last Updated: 2 घंटा पहले

भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं।

मौसम: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में यह अभी भी सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल, और कर्नाटक, साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, और मिजोरम में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, और राजस्थान सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, और दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं हैं।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, कराईकल, और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रायलसीमा, तेलंगाना, और तटीय आंध्र प्रदेश में भी आज छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 11 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

मानसून की हुई विदाई

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सामान्य मौसम की भविष्यवाणी की है, और इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, और दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जल्द ही मानसून विदा ले सकता है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून पहले ही विदाई ले चुका है, जिससे इन क्षेत्रों में शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 8 से 11 अक्टूबर के दौरान मालदीव, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों, कैलोंग और केरल, कर्नाटक तटों और मन्नार की खाड़ी में तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। यहां हवाओं की गति 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद हैं।

Leave a comment