उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और इस समय दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री से नीचे गिर चुका है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई है, जिससे जीवन सामान्य रूप से प्रभावित हो रहा हैं।
मौसम: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर तेज हो गया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को कंपकंपी वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 5 डिग्री से नीचे तक गिर चुका है। वहीं, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई हैं।
इसके अलावा, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तमिलनाडु, केरल और कर्नाटका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना हैं।
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का डबल अटैक
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सुबह और शाम घना कोहरा छाया हुआ है, जो ठंड को और बढ़ा रहा है। कल सुबह दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में घना कोहरा रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है। हालांकि, क्रिसमस के बाद हल्की बारिश का अनुमान है, जो ठंड को और बढ़ा सकती हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। 23 से 26 दिसंबर तक दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान दृश्यता में कमी रहेगी और तापमान में गिरावट आ सकती है। 26 और 27 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना हैं।
इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शीत लहर और कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 5-7 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी, जबकि राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक कड़ी सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में शीत लहर को लेकर विशेष चेतावनी दी गई हैं।
आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में तापमान में भारी गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए 23 दिसंबर को ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने ओडिशा में जारी किया बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में महसूस किया जा रहा है। इस कारण इन इलाकों में लगातार बारिश और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखी जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा हैं।
विशेष रूप से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, और इस क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में और अधिक बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया हैं।