Mosam Update: मौसम विभाग ने झारखंड समेत 4 राज्यों में जारी की मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में ठंड ने दी दस्तक

Mosam Update: मौसम विभाग ने झारखंड समेत 4 राज्यों में जारी की मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में ठंड ने दी दस्तक
Last Updated: 2 घंटा पहले

झारखंड समेत देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इन क्षेत्रों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं हैं।

मौसम: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से, 24 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है और 25 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। ओडिशा के ढेंकनाल, खोर्दा, पुरी, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंगपुर, केंदुझार, जाजपुर और कटक जिलों में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में तेज बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल के झारग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल में आज और कल भी भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है, जिससे वहां जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की हवाओं के चलते हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने यहां आज आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है, और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं।

मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि उत्तर भारत में ठंड के बढ़ने के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ या बर्फबारी जरूरी है। 25 या 26 अक्टूबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है और इसके बाद दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती हैं।

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 24 अक्टूबर को बेंगलुरु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की संभावना है। इसके अलावा, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, उडुपी, धारवाड़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, मैसूरु, हसन, कोडागु, रामानगर, तुमकुर, और चित्रदुर्ग जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बाकी जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम की जानकारी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के साथ तूफानी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

 

 

Leave a comment