उत्तर भारत में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को मार्च से पहले ही गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड बनी हुई हैं।
मौसम: फरवरी के मध्य में उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे दिन के समय गर्मी का अनुभव हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में दिन के दौरान तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ी हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके बाद, 15 फरवरी से तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद हैं।
दिल्ली से गायब हो गई ठंड
दिल्ली में इन दिनों दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम फिर से कुछ ठंडा हो सकता है। आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह और रात के समय हल्का कोहरा या स्मॉग बना रह सकता है। दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कल अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखा जा सकता है, जिससे हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन 15 फरवरी से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और गर्मी का असर बढ़ेगा।
हरियाणा, पंजाब और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही हैं।
मौसम विभाग ने 14 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि फरवरी में कुल 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। फिलहाल, लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस बार फरवरी का मौसम मार्च जैसा महसूस होगा। हालांकि, सुबह के समय तेज हवाओं से ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने के कारण गर्मी का असर दिखेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 फरवरी तक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने की उम्मीद हैं।
बिहार में गर्मी का हुआ आगमन
बिहार में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मौसम वैज्ञानिक और किसान चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहना चाहिए था, लेकिन फिलहाल यह 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं।
पटना, दरभंगा, सहरसा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, मधुबनी, राजगीर, गया, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा रहा है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी के बाद बिहार में हल्के बदलाव हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। स्काईमेट के अनुसार, कुछ इलाकों में 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसका असर राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा।