Columbus

Rajasthan Jail Prahari Admit Card: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड! जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट

Rajasthan Jail Prahari Admit Card: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड! जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट
अंतिम अपडेट: 1 दिन पहले

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने 8 अप्रैल को जेल प्रहरी भर्ती 2024 के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करने की घोषणा की है। परीक्षा 12 अप्रैल को 2 शिफ्ट में होगी।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 से अपनी एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी—पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक, और दूसरी शिफ्ट 3:00 बजे से 5:00 बजे तक।

एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर Get Admit Card बटन पर क्लिक करें।

- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन होगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

- परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचने की कोशिश करें।

- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना मना है।

भर्ती की अन्य जानकारी

जेल प्रहरी भर्ती 2024 के तहत राज्यभर में 803 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें से 759 पद नॉन-TSP क्षेत्रों के लिए और 44 पद TSP क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Leave a comment